The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • T20 WC: Pakistan vs England, English Cricketer playing wearing black armbands

पाकिस्तान के खिलाफ़ काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे हैं अंग्रेज?

नहीं रहे इंग्लिश क्रिकेट के 'गॉडफादर.'

Advertisement
pic
13 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 13 नवंबर 2022, 03:41 PM IST)
England Cricket team  T20 World Cup 2022
इंग्लैंड क्रिकेट टीम
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup 2022. इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. और इस मैच को देखने उतरे दर्शकों की नज़रें पहली गेंद से ही इंग्लैंड के हाथों में बंधे ब्लैक ऑर्मबैंड पर पड़ीं. लोग सोचने लगे कि ऐसा क्यों है?

दरअसल, इंग्लैंड की टीम इस मैच में डेविड इंग्लिश को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लैक ऑर्मबैंड पहन कर आई है. डेविड इंग्लिश को इंग्लिश क्रिकेट का गॉडफादर कहा जाता है. उनकी 12 नवंबर को हार्ट अटैक के चलते मृत्यु हो गई. डेविड ने क़रीब 1000 से ज्यादा फर्स्ट क्लास क्रिकेटर और क़रीब 125 इंटरनेशनल क्रिकेटर्स की मदद की थी.

# कौन है डेविड इंग्लिश?

डेविड इंग्लिश अपने करियर में राइटर, मैनेजर, शो होस्ट भी रह चुके है. क्रिकइंफो की मानें तो, साल 1987 में द क्रिकेटर मैग्ज़ीन के पब्लिशर डेविड के पास गए थे. उनसे सालाना स्कूल फेस्टिवल को फंड करने के अनुरोध के साथ. इसके लिए डेविड राज़ी भी हो गए थे. लेकिन एक कंडीशन पर.

ये कंडीशन थी कि इस फेस्टिवल का नाम बनबरी टेल्स रखा जाए. बनबरी टेल्स बच्चों की किताब की एक सीरीज़ है. जो कि डेविड ने लिखी थी. और इसमें क्रिकेट खेलने वाले खरगोश का ज़िक्र किया था. डेविड की बनबरी स्कूल फेस्टिवन की लेगेसी अभी तक चल रही है. हालांकि अब इसकी पेरेंट बॉडी, इंग्लैंड क्रिकेट स्कूल असोसिएशन को ECB ने अपने कंट्रोल में ले लिया है.

इसके साथ 2019 का वनडे वर्ल्ड कप जीती इंग्लिश टीम के क़रीब 10 क्रिकेटर्स बनबरी स्कूल फेस्टिवल में खेल चुके थे. द टेलिग्राफ़ के मुताबिक, इस जीत के पोस्ट सेलिब्रेशन में इन खिलाड़ियों ने डेविड को कॉल कर, उनका शुक्रिया अदा किया था.

डेविड ने इस बारे में बताया था,

‘वो सब फोन पर आ गए थे. मुझे लगता है उन्होंने कुछ कोका-कोला पी रखी थी. फोन पर रूट, बटलर, वोक्स, प्लकेंट, वुड, आदिल रशीद और मोईन अली थे. उन सबने टेलिफोन को पास किया. और सबने कहा, ‘डेव, आपका शुक्रिया जो भी आपने हमारे लिया किया.’ और, ‘शुक्रिया, हमें मौका देने के लिए, ये दिखाने के लिए कि हम क्या कर सकते हैं. काफी भावुक करने वाला वो पल मेरे लिए बहुत मायने रखता है.’

डेविड के जाने पर इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड ने भी दुख जताया. ट्विटर पर स्टेटमेंट जारी करते हुए उन्होंने कहा,

‘उन्होंने गेम के लिए बहुत किया है. और चैरिटी भी. और उन्होंने इंग्लैंड के कई पुरुष क्रिकेटर्स की मदद में भूमिका निभाई. इस समय पर हमारी संवेदना उनकी फैमिली और दोस्तों के साथ है.’

मैच का ज़िक्र करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की. और पाकिस्तान की टीम को 20 ओवर में कुल 137 रन पर रोक दिया.

T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बारिश के खतरे पर ICC ने क्या किया?

Advertisement

Advertisement

()