इंडियन शटलर पीवी सिंधु ने बुसानन औंगबैमरंगफाम को 21-16, 21-8 से हराकर स्विस ओपनसुपर 300 का खिताब अपने नाम कर लिया. ये टूर्नामेंट स्विटज़रलैंड के बाज़ल में खेलाजा रहा था. इस टूर्नामेंट में इंडियन शटलर्स ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी. इस फाइनल कोजीतने के साथ ही सिंधु इस ट्रॉफी को जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गईं. उनसेपहले साइना नेहवाल ने यह खिताब जीता था. साइना ने 2011 और 2012 में ये ट्रॉफी अपनेनाम की थी. इस साल साइना को सेकंड राउंड में ही हार का सामना करना पड़ा था. सिंधुके साथ मेंस प्लेयर एचएस प्रणॉय भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे. जहांउन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फाइनल में प्रणॉय को इंडोनेशियन प्लेयरजोनाथन क्रिस्टी ने 21-12, 21-18 से हराया. क्रिस्टी ने सेमीफाइनल में एक अन्यभारतीय किदांबी श्रीकांत को हराया था. BWF चैंपियनशिप फाइनलिस्ट किदांबी श्रीकांतने क्वॉर्टर-फाइनल में डेनमार्क के दिग्गज ऐन्डर्स ऐंटोनसन को हराया था.#SwissOpen2022 final में @PRANNOYHSPRI ने जीता सिल्वर!इंडोनेशियन शटलर जोनाथन क्रिस्टी ने प्रणॉय को हराया. साल 2015 में @yonexswissopenजीते थे प्रणॉय.#SwissOpen2022 live #SwissOpen #PrannoyHSpic.twitter.com/Px3mcHImff — Lallantop Sports (@LallantopSports) March 27, 2022बाकी प्लेयर्स की बात करें तो मेंस डबल्स के पहले राउंड में सात्विक साईराजरैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने ऑल इंग्लैंड ओपन विनर्स एमएस फिकरी और बीमौलाना की जोड़ी को हराकर तहलका मचा दिया था. उम्मीदें बहुत थी, मगर उनका सफर सेकंडराउंड में ही खत्म हो गया. अश्विनी पोनप्पा-सिक्की रेड्डी की जोड़ी को भी सेंकंडराउंड में ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा था.Koo AppCongratulations to Pv Sindhu on winning the #SwissOpen! You have once againproved that you are a true champion 🏆🇮🇳 #SwissOpen2022 #PVSindhuView attached media content- Kiren Rijiju (@kiren.rijiju) 27 Mar 2022सिंधु के मैच की बात करें तो दो ओलंपिक्स मेडल्स जीत चुकी सिंधु ने फाइनल शुरू होतेही मैच को अपने कंट्रोल में ले लिया. और सिर्फ 49 मिनट में ही मैच निपटा दिया. येइस साल सैयद मोदी इंटरनेशनल चैंपियनशिप के बाद सिंधु की दूसरी ट्रॉफी है. सिंधु2021 में भी Swiss ओपन के फाइनल तक पहुंची थीं, मगर यहां स्पेन की कैरोलिना मारिनने उन्हें 21-12, 21-5 से हराया था.#SwissOpen 2022 Final जीतकर @Pvsindhu1 ने दोहराया साइना नेहवाल का कारनामा.सिंधु से पहले साइना ने जीता था स्विस ओपन. सिंधु ने फाइनल में बुसानन औंगबैमरंगफामको हराया. पिछले साल भी स्विस ओपन के फाइनल तक गई थीं सिंधु. #pvsindhupic.twitter.com/QMDBSYvvJQ — Lallantop Sports (@LallantopSports) March 27, 2022सिंधु ने इससे पहले बुसानन को 15 बार हराया था, इसलिए फाइनल्स में वो फेवरिट थीं.वहीं दूसरी ओर प्रणॉय फाइनल्स में दबाव में दिखे. मैच के शुरुआती दौर में प्रणॉय नेकुछ पाइंट्स जरूर कमाए, पर इसके बात क्रिस्टी ने मैच पर अपना कंट्रोल बना लिया.सेकंड सेट के आखिर में प्रणॉय ने शानदार खेलते हुए 19-11 से मैच को 20-18 तक खिंचा,पर आखिरी पड़ाव पार नहीं कर पाए और 2 सेट्स में ही मैच गंवा दिया.