'आपने ही मुझे 360 डिग्री बैटिंग सिखाई'... सूर्या ने खुलकर बताया, कौन देता है बैटिंग 'टिप्स'!
सूर्या का कोच कौन?

भारत ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच जीत लिया. इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच को भारत ने छह विकेट से जीता. 100 रन का टार्गेट चेज़ करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 26 रन की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच जीता. बैटिंग के लिए मुश्किल इस पिच पर न्यूज़ीलैंड का कोई भी बल्लेबाज़ 20 रन तक नहीं पहुंच पाया.
मैच के बाद युज़वेन्द्र चहल, सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव ने एक-दूसरे से बातचीत की. इस बातचीत का वीडियो BCCI ने सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसमें सूर्या और चहल खूब मस्ती करते दिख रहे हैं. बताते चलें कि युज़ी ने इस मैच में एक नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने T20I क्रिकेट में 91 विकेट ले लिए हैं. T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे ज्यादा विकेट्स किसी भी भारतीय बोलर ने नहीं लिए हैं.
# वायरल वीडियो में क्या हुआ?वीडियो की शुरुआत कुलदीप ने की. उन्होंने कहा,
‘मेरे होमटाउन में मेरे अज़ीज मित्र चहल मेंस T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट्स ले चुके हैं. साथ ही हमारे Mr. 360, जिनका एक नया रूप आज देखने को मिला.’
इसके जवाब में चहल ने कहा,
‘अच्छा फीलिंग होता है जब भी आप इंडिया के लिए परफॉर्म करते हैं. किसी भी फॉर्मेट में आप हाइएस्ट विकेट लेते हैं. कभी सोचा नहीं था, जब T20 में आया था.’
इसके बाद कुलदीप से होस्ट का काम चहल ने ले लिया. उन्होंने सूर्या के मज़े लेते हुए कहा,
‘जैसा कि मैंने आपको 370 डिग्री खेलना सिखाया, वो तो ठीक है. पर ये विकेट थोड़ा अलग था. तो इसके लिए आपने मेरा रेड-बॉल वाला वीडियो देखा था क्या? रणजी ट्रॉफी वाला?’
इस सवाल के बाद तीनों स्टार्स हंसने लगे. सूर्या ने कहा,
‘जैसा आपने मुझे लास्ट T20I सीरीज़ में सिखाया था, मैंने वही ट्राई किया आज. मैं चाहूंगा कि आप मुझे और थोड़ा बैटिंग सिखाएं, कि मैं और अच्छा कैसे करूं, और इंप्रूव कैसे करूं. दर्शक ध्यान दीजिए, मज़ाक में मत लेना, ये बैटिंग कोच है. सब सिखाता है ये मुझे.’
इसके बाद दोनों प्लेयर्स ने लोकल बॉय कुलदीप यादव को कबाब खिलाने को कहा. कुलदीप ने कहा कि कल के लंच में कबाब फाइनल कर दिया गया है.
# मैच में क्या हुआ?न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीता और मिचेल सैंटनर ने बैटिंग करने का फैसला लिया. अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए. उनके अलावा हर बोलर ने एक-एक विकेट चटकाया. शिवम मावी बिना विकेट लिए वापस आए. न्यूजीलैंड के लिए कैप्टन सैंटनर ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए. उनके अलावा कोई भी प्लेयर 15 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर सका.
अब भारत की बारी. 100 रन का टार्गेट, लगा आसानी से चेज़ हो जाएगा. पर हुआ नहीं. माइकल ब्रेसवेल ने चार ओवर में 13 रन देकर शुभमन गिल को आउट किया. ईशान किशन और वॉशिंगटन सुंदर रनआउट हुए. राहुल त्रिपाठी का बल्ला भी अटका-अटका रहा. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कैप्टन हार्दिक पंड्या ने 31 रन की पार्टनरशिप बनाकर भारत को जीत दिलाई. 26 रन की पारी के लिए सूर्या भाऊ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. सीरीज़ का आखिरी और निर्णायक मैच 1 फरवरी को खेला जाना है.
वीडियो: Ind vs NZ 2nd T20 में ये रिकॉर्ड कोई टीम नहीं चाहती होगी

