The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Suryakumar Yadav is x factor can win India the world cup 2023 said Harbhajan singh

सूर्या जिता देंगे वर्ल्ड कप लेकिन... भज्जी का ये डर सच ना हो जाए!

'सूर्या का बल्ला चला तो इंडिया होगा चैंपियन.'

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 08:39 PM IST)
Suryakumar Yadav, World Cup
हरभजन को सूर्या से बहुत उम्मीदें हैं (फ़ाइल फ़ोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सूर्य कुमार यादव. टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर दिग्गज. सूर्या से फ़ैन्स को बहुत उम्मीदें रहती हैं. और अब इन फ़ैन्स में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि सूर्या World Cup 2023 में भारत के एक्स फ़ैक्टर होंगे. भज्जी ने ये भी कहा कि सूर्या का अंदाज ना सिर्फ़ मैच बल्कि भारत को टूर्नामेंट भी जिता सकता है.

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए भज्जी ने कहा,

'सूर्या को देखने के लिए उत्साहित हूं. वह एक्स-फ़ैक्टर हैं. अगर उनका बल्ला चल गया, तो वह ना सिर्फ़ आपको मैच जिताएंगे, बल्कि टूर्नामेंट ही जिता देंगे. अगर मैं सेलेक्टर होता तो मेरी टीम में सूर्या कप्तान के बाद दूसरा नाम होते. हार्दिक पंड्या भी गेंद को हिट करने और नॉर्मल गेम खेलने में किसी से पीछे नहीं हैं. लेकिन अगर मैं टीम मैनेजमेंट का हिस्सा होता, तो सूर्या को जरूर रखता. पता नहीं उन्हें वर्ल्ड कप में मौका मिलेगा भी या नहीं.'

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए हरभजन बोले,

'आज की बात करूं तो मुझे सूर्या के सामने बोलिंग करने में डर लगेगा, लेकिन अपने पीक के वक्त मुझे ऐसा नहीं लगता. वह मुझे एबी डी विलियर्स की याद दिलाते हैं. हमें ऐसे एक बंदे की जरूरत है. अगर वह फ़्लॉप भी हो गया तो भी मैं उसे बचे हुए मैचेज़ में मौका दूंगा. एक और प्लेयर, जिसके बारे में मैं बात करना चाहता हूं वो शुभमन गिल हैं. उनके पास कुछ ऐसा करने का मौका है, जिसके बाद लोग उन्हें हमेशा के लिए याद रखें.'

यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार ने वनडे क्रिकेट में किया क्या है... सहवाग को नहीं लगता वर्ल्ड कप खेल पाएंगे सूर्या!

बता दें कि सूर्या का वनडे रिकॉर्ड इतना अच्छा नहीं रहा है. हाल ही में उन्होंने खुद भी ये बात स्वीकारी थी. लेकिन सेलेक्टर्स ने उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में मौका दिया है. अब देखने वाली बात होगी कि सूर्या इस मौके को कैसे भुनाते हैं. बताते चलें कि सूर्या को खेलने का मौका मिलना इतना आसान नहीं दिख रहा. टीम इंडिया का मिडल ऑर्डर ऑलरेडी फ़ुल है.

टीम के पास विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के रूप में तीन दमदार बल्लेबाज हैं. जबकि इनके बाद हार्दिक पंड्या का नंबर आता है. इतना ही नहीं. इन तीनों की खराब फ़ॉर्म की दशा में भारत के पास ईशान किशन मौजूद हैं. ईशान ने हाल के दिनों में मिले हर मौके का भरपूर फ़ायदा उठाया है.

उन्होंने वनडे में लगातार चार पचासे भी मारे थे. ईशान के पास लेफ़्ट हैंड बैटर होने का एडवांटेज़ भी है. टीम इंडिया के पास रविंद्र जडेजा के अलावा कोई और लेफ़्ट हैंड ऑप्शन नहीं है. ऐसे में अगर जगह बनी तो मैनेजमेंट ईशान को मौका दे सकता है.

यह भी पढ़ें: पैसों की क़िल्लत, सोने की जगह नहीं, फिर ऑस्ट्रेलिया को ललकार कर हराया!

लेकिन, जैसा कि हरभजन ने बताया कि सूर्या के पास अलग क्वॉलिटी है. और निश्चित तौर पर वह अपना दिन होने पर टीम इंडिया को कोई भी मैच जिता सकते हैं. हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ ताबड़तोड़ फ़िफ़्टी मार अपनी इस दमदारी की झलक भी दिखाई थी. ऐसे में मैनेजमेंट के लिए उन्हें बेंच करना आसान नहीं होगा.

Advertisement

Advertisement

()