The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Suryakumar Yadav gave answer to Mitchell Santner before t20 world cup ind vs nz final

सूर्या ने दिया सैंटनर को जवाब! T20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले क्या बोल गए भारतीय कप्तान?

8 मार्च को भारतीय टीम T20 World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ उतरेगी. इस अहम मुकाबले से पहले NZ के कप्तान Mitchell Santner ने Pat Cummins की याद दिलाई थी. अब इसे लेकर भारतीय कप्तान Suryakumar Yadav ने उन्हें जवाब दिया है.

Advertisement
T20 World Cup 2026, Ind vs NZ
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने T20 वर्ल्ड कप में अब तक बनाए हैं 242 रन. (फोटो-AFP)
pic
सुकांत सौरभ
7 मार्च 2026 (अपडेटेड: 7 मार्च 2026, 10:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया अहमदाबाद में होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के लिए पूरी तरह से तैयार है. न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ ये मुकाबला नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान म‍िचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के सुर में बात की है. अब इसे लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का भी रिएक्शन सामने आया है.

दरअसल, सैंटनर ने कहा था कि उनकी टीम फाइनल में एक लाख भारतीय दर्शकों को शांत कराने की कोशिश करेगी. ऐसा ही कुछ 2023 ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने भी कहा था.

अहमदाबाद में लगभग एक लाख दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. ये दर्शक ही भारतीय टीम के 12th मैन हैं. सैंटनर के इस बयान पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि बड़े मैच से पहले इस तरह की बातें अब आम हो गई हैं और खिलाड़ियों को कुछ नया बोलना चाहिए.  

सूर्या ने क्या कहा?

सूर्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पर रिएक्ट करते हुए कहा,

“हर कोई यही लाइन बोल रहा है, उन्हें कुछ नया ट्राई करना चाहिए.”

घर पर हो रहे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने को सूर्या ने बहुत खास बताया. साथ ही ड्रेसिंग रूम को लेकर उन्होंने कहा कि टीम काफी पॉजिटिव है. उन्होंने आगे कहा,

“फाइनल में पहुंचना एक खास एहसास है. पूरी टीम बहुत उत्साहित है. ड्रेसिंग रूम का माहौल बहुत अच्छा है और हम महामुकाबले का इंतजार कर रहे हैं.”

न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल में एकतरफा मुकाबला जीत लिया था. उन्होंने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदकर फाइनल में जगह बनाई थी. कीवी टीम अब अपने इतिहास का पहला T20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने की ओर अग्रसर है. वहीं, टीम इंडिया को अपनी तीसरी T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार है.

ये भी पढ़ें : कुलदीप यादव फाइनल में वरुण चक्रवर्ती से क्यों बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं?

सैंटनर ने क्या कहा था?

सूर्या से पहले न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सेंटनर प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी टीम बड़े मौके से प्रभावित हुए बिना अपने खेल पर ध्यान देना चाहती है. उन्होंने कहा,

“हम आम तौर पर स्थिति या विरोधी टीम से ज्यादा प्रभावित नहीं होते. हम मैदान पर जाते हैं और अपना खेल खेलने की कोशिश करते हैं.”

सेंटनर ने माना कि फाइनल में उनकी टीम फेवरेट नहीं है, लेकिन इसकी उन्हें चिंता नहीं है. उन्होंने कहा,

“सब जानते हैं कि शायद हम फेवरेट नहीं हैं, लेकिन हमें इससे फर्क नहीं पड़ता. अगर हम छोटी-छोटी चीजें सही करें और टीम के रूप में अच्छा खेलें, तो हमारे पास ट्रॉफी जीतने का मौका होगा.”

सैंटनर ने इसके साथ ही कहा कि 1 लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने होने वाले इस फाइनल में टीम इंडिया पर ज्यादा दबाव होगा, क्योंकि वह अपने घर पर खिताब बचाने के इरादे से खेलेंगे.

वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()