गौतम-सूर्या का पुराना कनेक्शन, इस कारण बने कप्तान?
गौतम गंभीर ने T20I कैप्टेंसी के लिए सूर्यकुमार यादव को चुना. हार्दिक पंड्या को किनारे किया गया. अब पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने गौतम-सूर्या के पुराने रिश्तों की बात बताई है.

सूर्यकुमार यादव. टीम इंडिया के नए T20I कैप्टन. जबसे ये कप्तान बने हैं, हार्दिक पंड्या के साथ लगातार चर्चा में बने हुए हैं. हार्दिक को अगला T20I कप्तान माना जा रहा था. लेकिन नए मैनेजमेंट के साथ ऐसा हो नहीं पाया. नए हेड कोच गौतम गंभीर ने भी सूर्यकुमार यादव को तरज़ीह दी. हार्दिक को कप्तान ना बनाने का कारण उनकी फिटनेस बताया गया था. लेकिन अब इस पर पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने नई बात सामने रखी है.
One India से बात करते हुए प्रज्ञान ने KKR के पुराने दिनों को याद किया, जब सूर्या गौतम गंभीर की कप्तानी में खेलते थे. और उनके साथ टीम के उप-कप्तान हुआ करते थे. इस बात को याद दिलाते हुए प्रज्ञान ने कहा,
ये भी पढ़ें - BCCI सेेलेक्शन पर भड़के वर्ल्ड कप विनर की दो टूक- 'हार्दिक मामले में डर क्यों रहे आगरकर-गंभीर'
सूर्या की तारीफ में प्रज्ञान आगे बोले,
प्रज्ञान की इस सोच से कई पूर्व क्रिकेटर्स सहमत हैं. तो कई ने इसके खिलाफ खुलकर बोला. आशीष नेहरा ने इस पर स्पोर्ट्स तक से कहा,
इनके अलावा 1983 वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था,
अब इन सब बवाल के बीच सूर्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैच की T20I सीरीज़ 27 जुलाई से शुरू होगी.
वीडियो: हार्दिक पंड्या कोच अभिषेक नायर से 'बाउंड्री' को लेकर अड़ गए, जानिए कौन जीता?

.webp?width=60)

