The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Suryakumar Yadav becomes second batsman to score 1000 runs in T20I calendar year has best strike rate in T20 World Cup in history

सहवाग, हसी, पीटरसन...कोई नहीं है सूर्या की टक्कर में!

सूर्या का कमाल रिकॉर्ड.

Advertisement
Suryakumar Yadav scores 1000+ runs in T20 Cricket in 2022
सूर्यकुमार यादव (AP)
pic
पुनीत त्रिपाठी
6 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2022, 07:42 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया T20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. ये तब ही हो गया था, जब रविवार सुबह नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को हराकर ग्रुप 2 में एक बड़ा अपसेट कर दिया था. इस रिजल्ट से पाकिस्तान को भी बड़ा फायदा हुआ. पाकिस्तान ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

दिन के पहले दोनों मुकाबलों के बाद भारत ने बांग्लादेश को हराकर ग्रुप 2 से टॉप रहते हुए सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है. इस जीत में एक बल्लेबाज़ ऐसा है, जिसका योगदान शानदार रहा है. हम बात कर रहे हैं सूर्यकुमार यादव की. सूर्या पिछले कुछ वक्त से इंडिया के मिडल ऑर्डर की रीढ़ रहे हैं.

सूर्या ने 2022 में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 पारियों में 1026 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 44.6 का रहा है. उन्होंने नौ पचासे और एक शतक जड़ा है. इतना ही नहीं उन्होंने 93 चौके और 59 छक्के भी लगाए हैं. सूर्या वर्ल्ड क्रिकेट के सिर्फ दूसरे ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने एक साल में T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन्स बनाए हैं. ये काम पाकिस्तानी ओपनर मोहम्मद रिज़वान ने पिछले साल 2021 में किया था.

अब T20 वर्ल्ड कप की बात कर लेते हैं. T20 वर्ल्ड कप में भी सूर्या खूब चमके हैं. T20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने अब तक पांच मुकाबलों में 225 रन जड़े हैं. इनमें तीन पचासे शामिल हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सूर्या ने 25 बॉल में 61 रन की पारी खेल इंडिया को 186 रन तक पहुंचाया. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244 का रहा. इसके साथ ही सूर्या ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है, जो सिर्फ उन्हीं के नाम है.

Image embed

T20 वर्ल्ड कप के किसी एक एडिशन की बात करें, तो इतिहास में 100 से ज्यादा बॉल खेलने वाले बल्लेबाज़ों में सूर्या का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा है. इस टूर्नामेंट में सूर्या ने 193.96 के स्ट्राइक रेट से रन्स बनाए हैं. इस लिस्ट पर दूसरे नंबर पर माइक हसी हैं, जिन्होंने 2010 में 175.7 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थें. ल्यूक राइट ने 2012 में 169.29 और ग्लेन फिलिप्स ने इस एडिशन में 163.86 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है. 2007 एडिशन में केविन पीटरसन ने 161.81 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी.

Image embed

यानी आसान शब्दों में कहें तो सूर्या T20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे अटैकिंग बल्लेबाज़ बन गए हैं. और उनके रन्स और रिकॉर्ड को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो इंडिया के लिए सबसे अहम प्लेयर्स में से एक हैं. आपको ये भी बता दें सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में T20 क्रिकेट में नंबर वन रैंकिंग वाले बल्लेबाज़ हैं.

#Ind vs Zim में क्या हुआ?

सूर्या की बैटिंग के अलावा इंडिया की बैटिंग और बॉलिंग कैसी रही है, ये भी बता देते हैं. रोहित शर्मा ने टॉस जीता और बैटिंग करने का फैसला लिया. 15 रन पर आउट होकर कैप्टन वापस पविलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल और विराट कोहली ने एक पार्टनरशिप बनाई. 60 रन की इस पार्टनरशिप के बाद सूर्या ने कार्यभार संभाला. केएल राहुल ने अपना पचासा पूरा किया. इंडिया ने सूर्या के दम पर 187 रन का टार्गेट जिम्बाब्वे के सामने रख दिया.

अब जिम्बाब्वे की बैटिंग की बात. ओपनर्स नहीं चले. वेस्ली मैडीवेरी और रेजिस चकाबवा डक पर लौट गए. कैप्टन क्रेग इरविन और शॉन विलियम्स ने एक छोटी पार्टनरशिप बनाई. इसके बार सिकंदर रज़ा ने बैटिंग का जिम्मा संभाला. उनका साथ रायन बर्ल ने दिया. लेकिन वो 35 रन बनाकर पविलियन लौट गए. आखिर में ज़िम्बाबवे की टीम 115 रन बनाकर भारत के लक्ष्य से 71 रन पीछे रह गई.  

India vs Zimbabwe मैच पर सहर शिनवारी ने क्या ऐलान कर दिया?

Advertisement

Advertisement

()