The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Suryakumar Yadav as string of low scores continue in India third T20I win over South Africa

दोस्त के बचाव में उतरे अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार ने भी अपने फॉर्म पर दिया बयान

शुभमन गिल को संजू सैमसन की जगह टीम में ओपनर की जगह दी गई. ऐसे में जब-जब गिल प्रदर्शन नहीं करते उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. गिल पिछली 15 पारियों में 137.3 की स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना सके हैं.

Advertisement
shubman gill, surya kumar yadav, cricket news
शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव फॉर्म में नहीं है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
15 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 01:16 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और उप कप्तान शुभमन गिल फॉर्म (Shubman Gill) में नहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अब तक खेले गए तीन मैचों में दोनो का बल्ला नहीं चला है. टी20 वर्ल्ड कप से पहले उनका फॉर्म टीम के लिए चिंताजनक बन चुका है. गिल के खराब फॉर्म के बाद अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने अपने बचपन के दोस्त का बचाव किया है.  12 साल की उम्र से शुभमन गिल के साथ खेल रहे अभिषेक शर्मा को लगता है कि गिल जल्द ही फॉर्म में आएंगे और टी20 वर्ल्ड कप में कमाल करेंगे.  

अभिषेक शर्मा ने गिल का किया बचाव

शुभमन गिल को संजू सैमसन की जगह टीम में ओपनर की जगह दी गई. ऐसे में जब-जब गिल प्रदर्शन नहीं करते उन्हें भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. गिल पिछली 15 पारियों में 137.3 की स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना सके हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां तीसरे टी20 में उन्होंने 28 गेंद में 28 रन बनाये.

गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव के खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर अभिषेक ने कहा ,

Image embed

अपने बचपन के दोस्त गिल के बारे में उन्होंने कहा ,

Image embed

यह भी पढ़ें-1500 रन और 100 विकेट, हार्दिक पंड्या जैसा भारत में कोई ऑलराउंडर नहीं 

सूर्यकुमार यादव ने अपने फॉर्म पर क्या कहा?

वहीं सूर्यकुमार यादव ने खुद ही अपना बचाव किया.  सूर्यकुमार के बल्ले से पिछले काफी समय से कोई बड़ी पारी नहीं आई है. यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में सात विकेट की जीत के बाद भले ही उनके बल्ले से रन नहीं निकले लेकिन  ऐसा नहीं है कि वह फॉर्म में नहीं है. सूर्यकुमार ने इस श्रृंखला के तीन मैचों में 12, पांच और 12 रन की पारियां खेली हैय

सूर्यकुमार ने मैच के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,  

Image embed

भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम ने पिछले मैच में मिली हार से सबक लेकर अच्छी वापसी की. उन्होंने कहा,

Image embed


भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 117 रन पर आउट करने के बाद 25 गेंद शेष रहते सात विकेट की जीत के साथ सीरीज में 2-1 की बढ़त कायम कर ली.

वीडियो: वर्ल्ड चैंपियन महिला ब्लाइंड क्रिकेटर्स से बातचीत में पीएम मोदी ने बताया पॉलिटिक्स का ऑलराउंडर कौन है

Advertisement

Advertisement

()