The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Suryakumar Yadav 112 runs knock makes Kapil Dev compare him with Virat Kohli Sachin Tendulkar

रिचर्ड्स को देखा, विराट को देखा, सचिन को भी देखा... लेकिन ये प्लेयर तो...

सूर्यकुमार यादव को सलाम.

Advertisement
pic
9 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 9 जनवरी 2023, 12:48 PM IST)
Suryakumar Yadav Virat Kohli comparison
सूर्याकुमार यादव-विराट कोहली (फोटो - PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सूर्यकुमार यादव. बीते साल से ये खिलाड़ी गज़ब ही फॉर्म में है. साल 2023 की शुरूआत भी उन्होंने कुछ इसी तरीके से की है. इंडिया और श्रीलंका (IndvsSL) के बीच खेले गए तीसरे T20I मुकाबले में सूर्या ने शानदार शतकीय पारी खेली है. सूर्या ने इस मैच में 51 गेंदों में 112 रन बनाए. उनकी ये पारी देख गेम के दिग्गज़ों ने उनके बारे में ट्वीट किए, इंस्टा स्टोरी डाली. और अब वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव भी इस लिस्ट में जुड़ गए हैं.

कपिल देव ने सूर्या को 100 साल में एक बार आने वाला प्लेयर बताया. एबीपी न्यूज़ पर उनकी तुलना सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, रिकी पॉन्टिंग से करते हुए उन्होंने कहा,

‘कभी-कभी मेरे पास शब्दों की कमी हो जाती है कि मैं उनकी पारी को कैसे बताऊं. जब हम सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली को देखते हैं, तो हमें लगता है कि एक दिन कोई ऐसा खिलाड़ी होगा जो हमें यह सोचने पर मजबूर कर देगा कि वह भी उस लिस्ट का हिस्सा है.

वाकई भारत में बहुत टैलेंट है. और जिस तरह की क्रिकेट वह खेलता है, वो लैप शॉट जो फाइन लेग की दिशा में गया था. ऐसे शॉट गेंदबाज को डरा देते हैं. क्योंकि वो खड़े-खड़े मिड ऑन और मिड विकेट पर छक्के लगा सकता है. यही बात गेंदबाजों के लिए मुश्किल खड़ी करती है क्योंकि वह लगातार लाइन और लेंथ चुनने में सक्षम है.

मैंने डी विलियर्स, विवियन रिचर्ड्स, सचिन, विराट, रिकी पॉन्टिंग जैसे महान बल्लेबाजों को देखा है लेकिन बहुत कम ही उसके जैसे गेंद को इतनी सफाई से मार सकते हैं. सूर्यकुमार यादव को सलाम, उनके जैसे प्लेयर्स सदी में एकबार ही आते हैं.’

बताते चलें, 7 जनवरी को राजकोट में आई सूर्या की इस पारी को देखकर विराट कोहली ने सूर्या के लिए इंस्टा स्टोरी डाली थी. और मैच में सूर्या की इस शतकीय पारी के दम पर ही भारत ने 20 ओवर में 228 रन बनाए थे. और अंत में भारत ने इस तीसरे डिसाइडर मुकाबले को 91 रन से जीता था.
 

सानिया मिर्जा ने टेनिस करियर से संन्यास लेने पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()