The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • surya kumar yadav credits team india video analyst for sucess against zimbabwe t20 world cup

टीम इंडिया ने कैसे बनाया इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर? सूर्या ने सब बता दिया

भारतीय टीम को अब अपना सुपर-8 का आखिरी मुकाबला एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. यह मैच जो भी टीम जितेगी, वही सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. यानी यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है.

Advertisement
surya kumar yadav, cricket news, sports news
सूर्यकुमार यादव ने बताया टीम को कैसे मिली सफलता. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
26 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 12:19 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आखिरकार राहत की सांस ली होगी. 26 फरवरी के दिन वह सबकुछ हुआ, जो भारत चाहता था. साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराया और फिर भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत मिली. इस तरह भारत ने अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को बचाए रखा है. सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद बताया कि साउथ अफ्रीका से मिली हार और जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बीच ऐसा क्या हुआ, जिससे टीम इंडिया पुराने रंग में दिखनी लगी.

वीडियो एनालिस्ट ने की मदद

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन बनाए. इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना पाई.  टीम की जीत को लेकर सूर्यकुमार यादव ने बताया कि इसमें टीम के वीडियो एनालिस्ट का अहम रोल रहा. उन्होंने कहा,

Image embed

सूर्या को नजर नहीं आई कोई कमी

भारत के खिलाफ जिम्बाब्वे जैसी टीम ने 184 रन बना दिए, लेकिन सूर्यकुमार को फिर भी लगता है कि टीम इंडिया में कोई खास कमी नहीं थी. सूर्या ने कहा,

Image embed

सूर्यकुमार ने टीम के गेंदबाजों की कमी से ज्यादा जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों को क्रेडिट दिया. सूर्या ने कहा,

Image embed

यह भी पढ़ें- मिशन जिम्बाब्वे पूरा! क्या वेस्टइंडीज के मुकाबले से पहले मिल गए सारे जवाब? 

भारतीय टीम को अब अपना सुपर-8 का आखिरी मुकाबला एक मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है. यह मैच जो भी टीम जितेगी, वही सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी. यानी यह मुकाबला वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है. 

वीडियो: सोशल लिस्ट: Ind vs Pak कोई क्रिकेट राइवलरी नहीं है, पाकिस्तान की जनता ने भी मज़े ले लिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()