आईपीएल का कोई भी एडिशन उठा के देख लो. टॉप रन बनाने वाले बल्लेबाजों में एक नामजरूर होगा. टीम इंडिया में भले इनका बल्ला चले ना चले. मगर आईपीएल में इस आदमी काबल्ला आग उगलता है. बात कर रहे हैं सुरेश रैना की. आईपीएल का मौसम करीब आते ही एकबार फिर इनका बल्ला आग उगलने लगा है. ताबड़तोड़ चलने लगा है. मार छक्का, चउवा उड़ादिया है. शतक जड़ दिया है. वो भी 49 गेंदों पर.From one left hander to another. In the former Captain @SGanguly99’s presence, @ImRainahits a 49-ball century #BENvUPpic.twitter.com/knqpuixutZ— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) January 22, 2018ये सब हुआ है सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में. उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए रैनाने 126 रन की पारी खेली है. वो भी महज 59 बॉलों में. 13 चौकों और 7 छक्कों के साथ.और इस पारी का प्रकोप झेला बंगाल की टीम ने. यूपी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहलेबल्लेबाजी का फैसला किया. मगर ओपनर समर्थ सिंह बिना खाता खोले पहले ही ओवर में निकललिए. दूसरे ओपनर शिवम चौधरी भी 8 रन बनाकर आउट हो गए. फिर मैदान पर आए सुरेश रैना.मार-मारकर भूंसा भर दिया. 213 का स्ट्राइक रेट. उनका बखूबी साथ निभाया अक्शदीप नाथने. 43 गेदों पर 80 रन बनाए. मगर रैना अभेद रहे. अचूक रहे. नॉटआउट गए. जनता को बतादिया- आई एम बैक. टीम ने 20 ओवर में बनाए 235 रन.यूपी का स्कोरकार्ड.बंगाल को टार्गेट मिला 236 रनों का. शुरुआत उनकी भी ताबड़तोड़ रही. ओपनर श्रीवत्सगोस्वामी ने 28 बॉल पर 57 रन जड़ दिए. मगर उनके बाद कोई खास नहीं कर पाया. श्रीवत्सको निपटाया चाइनामैन कुलदीप यादव ने. इसके बाद एक-एक करके बंगाल के विकेट गिरते गए.पूरी टीम कुल मिलाकर 160 रन बना पाई और ऑलआउट हो गई. कुलदीप यादव ने मैच में चारविकेट लिए.बंगाल का स्कोरकार्ड.कुल मिलाकर रैना जो इतने दिनों से जिम में पसीना और पैसा बहा रहे थे, वो वसूल होगया है. फील्ड पर इसका असर साफ देखने को मिला. ये खबर सबसे ज्यादा भाने वाली हैचेन्नै सुपरकिंग्स को, जोकि एक बार फिर आईपीएल में वापस आ गई है. साथ ही उसने रैनाको रिटेन कर लिया है. ये पारी टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को भी जरूर भाएगी, मगर इसकाफायदा रैना को कब मिलेगा ये नहीं कहा जा सकता. फिलहाल तो यूपी की टीम कीबल्ले-बल्ले है. अब यूपी का अगला मैच 23 जनवरी को तमिलनाडु से है. देखने वाला होगाकि रैना का बल्ला इसमें क्या कमाल करता है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ ने 4 विकेट भी लिए थे, वीडियो देख जान ल्यो कौन-कौन था शिकारसाउथ अफ्रीका की ये पिच देखो, इंडिया को 3-0 से निपटाने का पूरा इंतजाम हैभारत तो विदेश में मैच हार रहा, ऑस्ट्रेलिया को तो अपने घर में ही धो दिया गया हैप्रचंड फॉर्म में हैं ऋषभ पंत, कोई सेलेक्टर्स को बता दो यारबिना 6 छक्के मारे एक ओवर में डुमिनी ने बना डाले 37 रननाचो भइया! पाकिस्तान को हराकर भारत ने वर्ल्डकप जीत लिया है61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गईलल्लनटॉप वीडियो देखें-