टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने उत्तर प्रदेश सरकार कोपुराना वादा याद दिलाया है. सुरेश रैना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडियासलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी से पूछा है कि गाज़ियाबाद में स्टेडियम कब बनेगा? कब सरकारअपना वादा पूरा करेगी. साथ ही रैना ने ये भी कहा है कि 2015 में गाजियाबाद नेइंटरनेशनल स्टेडियम के सपने देखे थे. लेकिन अभी भी सिर्फ जमीन ही जमीन दिखाई देतीहै. रैना के ट्वीट पर शलभ मणि त्रिपाठी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही गाज़ियाबादमें स्टेडियम बनेगा. बता दें कि शलभ मणि त्रिपाठी देवरिया गए हुए थे. जहां उन्होंनेनौजवान खिलाड़ियों से मुलाक़ात की. और देवरिया में प्रस्तावित स्टेडियम पर चर्चा की.अपने ट्विटर अकाउंट पर देवरिया दौरे की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,'क्रिकेट के क्षेत्र में देवरिया का नाम रोशन करने की कोशिश कर रहे नौजवान साथियोंसे भुजौली स्थित प्रस्तावित स्टेडियम में आज मुलाक़ात हुई. उनका उत्साहवर्धन किया.सभी के प्रयासों से यह स्टेडियम देवरिया में खिलाड़ियों की फ़ैक्टरी बन सकता है.शुभकामनाएं.'क्रिकेट के क्षेत्र में देवरिया का नाम रोशन करने की कोशिश कर रहे नौजवान साथियोंसे भुजौली स्थित प्रस्तावित स्टेडियम में आज मुलाक़ात हुई।उनका उत्साहवर्धन किया।सभी के प्रयासों से यह स्टेडियम देवरिया में खिलाड़ियों की फ़ैक्टरी बन सकता है।शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/oa6rm2figb— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) January 3, 2022 शलभ मणि त्रिपाठी केइस ट्वीट पर सुरेश रैना ने सवाल करते हुए लिखा, 'गाज़ियाबाद कब होगा सर?'Ghaziabad kub hoga sir ! Make sense ?— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) January 3, 2022 रैना के इस सवाल पर शलभ मणित्रिपाठी ने जवाब दिया, ' आपने कहा है तो पुरज़ोर प्रयास होगा, आप यूपी के गौरव हैंसुरेश रैना जी. शुभकामनाएं.'आपने कहा है तो पुरज़ोर प्रयास होगा, आप यूपी के गौरव हैं 😊 @ImRaina जी। BestWishes https://t.co/mDFfWf6zsr— Shalabh Mani Tripathi (@shalabhmani) January 3, 2022 इस पर रैना ने फिर सवालदागते हुए कहा, 'ये स्थिति है. 2015 में गाज़ियाबाद ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम केसपने देखे थे.अभी भी सिर्फ जमीन ही जमीन दिखाई देती है. कृपया राज्य सरकार संज्ञानले.'ये स्थिति है। 2015 में गाजियाबाद ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के सपने देखे थे।अभीभी सिर्फ जमीन ही जमीन दिखाई देती है। कृपया राज्य सरकार संज्ञान ले।— Suresh Raina🇮🇳 (@ImRaina) January 4, 2022 बता दें कि गाज़ियाबाद मेंप्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम का दो बार भूमि पूजन होने के बाद भी निर्माण नहीं शुरूहो पाया है. UPCA यानी उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन ने साल 2015 में गाज़ियाबादइंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की योजना पर काम करना शुरू किया था.असोसिएशन की तरफ से जीडीए में जमा किये गए नक़्शे में लगभग 34 एकड़ जमीन में से 22एकड़ जमीन पर स्टेडियम के निर्माण की बात शामिल थी. बची हुई जमीन पर फाइव स्टार होटलऔर बाकी चीजें बननी थी. जोकि अब तक नहीं बनी है. स्टेडियम बनाने की कुल लागत 600करोड़ बताई गई थी. # दो बार भूमि पूजन दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के अनुसार जमीनखरीद में अब तक 80 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं. इतना ही नहीं, 28 जुलाई 2019 कोलखनऊ में आयोजित इन्वेस्टर्स समिट कार्यक्रम में इसका दूसरी बार भूमि पूजन भी हुआथा. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री अमित शाह ने भूमि पूजन किया था.योजना के छह साल बीत चुके हैं. और दूसरी बार भूमि पूजन हुए लगभग ढाई साल हो गए हैं.काम कुछ हुआ नहीं. यही वजह है कि पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के सब्र का बांध टूटाऔर वह सवाल करने लगे. बता दें कि सुरेश रैना मुरादनगर, गाज़ियाबाद से ताल्लुक रखतेहैं. सुरेश रैना भारत के लिए 226 वनडे खेल चुके हैं. इनमें उन्होंने पांच शतक और 36अर्धशतक की मदद से 5615 रन बनाए हैं. इसके अलावा रैना ने 18 टेस्ट मैच में एक शतकऔर सात अर्धशतक की मदद से 768 रन भी बनाए थे. जबकि 78 T20I मैच में उनके नाम एक शतकऔर पांच अर्धशतक की मदद से 1605 रन हैं. सुरेश रैना ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेटको अलविदा कह दिया था.