AIFF पर लगे बैन के बाद सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला!
सुप्रीम कोर्ट ने मान ली सबसे बड़ी मांग.

FIFA द्वारा AIFF पर लगे बैन के बाद सोमवार, 22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने कई निर्देश जारी किए जो ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) पर लगे प्रतिबंध को हटाने के लिए FIFA की शर्तों को पूरा कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने CoA को भंग कर दिया है. इसके साथ ही फुटबॉल फेडरेशन में चुनाव को एक हफ्ते तक के लिए टाल दिया है. पहले ये चुनाव 28 अगस्त को होने वाले थे.
सुप्रीम कोर्ट के मुताबिक अगले आदेश तक कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (COA), AIFF के मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं करेगी. कोर्ट के मुताबिक AIFF के जनरल सेक्रेटरी रोजाना का कामकाज देखेंगे. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि 5 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में 36 स्टेट असोसिएशंस के प्रतिनिधि शामिल होंगे. वहीं AIFF की कार्यकारी समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष समेत 23 सदस्य होंगे. छह प्रतिष्ठित फुटबॉलर्स इसका हिस्सा हो सकते हैं. वोटर्स में AIFF के स्टेट/यूनियन टेरिटरी के प्रतिनिधि शामिल होने चाहिए.
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि, AIFF पर लगा FIFA का निलंबन रद्द हो. और भारत में अंडर -17 महिला FIFA वर्ल्ड कप आयोजित हो सके. इसके अलावा इंटरनेशनल मुकाबलों में भी भारतीय टीम को खेलने की अनुमति मिले.
फुटबॉल फेडरेशन विवाद में खेल मंत्रालय ने भी सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर अपने पूर्व आदेश में संशोधन करने की गुहार लगाई थी. सरकार ने आग्रह किया था,
# FIFA ने AIFF पर लगाया था बैन‘AIFF के दिन-प्रतिदिन के कार्यों का प्रबंधन एक्टिंग सेक्रेटरी जनरल की अगुआई में AIFF प्रशासन द्वारा किया जाए. इसमें पहले से चुनी गई कमेटी को बाहर रखा जाएगा और 22 अगस्त 2022 से AIFF के प्रशासन में CoA की भूमिका को खत्म की जाए.’
इससे पहले FIFA ने मंगलवार, 16 अगस्त को भारतीय फुटबॉल को चलाने वाली संस्था AIFF को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था. FIFA द्वारा ये कदम भारतीय फुटबॉल फेडरेशन में लंबे समय से चल रहे विवाद और इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के दखल के चलते उठाया था.
FIFA ने बयान जारी कर कहा कि थर्ड पार्टीज के बहुत ज्यादा दखल की वजह से ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) को बैन करने का फैसला लिया गया है. FIFA के इस कदम के बाद भारतीय फुटबॉल को बड़ा झटका लगा है. बैन के चलते भारतीय मेंस और विमेंस फुटबॉल टीम किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएगी. इससे भी ज्यादा बुरी खबर ये है कि ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) के बैन होने की वजह से भारत को इसी साल होने वाली अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी भी खतरे में पड़ गई है.
AIFF पर बैन लगने से बचाने के लिए CoA ने क्या किया?

