सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई प्रेसिडेंट के पद से हटा दिया है. अजयशिरके को भी बीसीसीआई सेक्रेटरी के पद से भी हटा दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहाकि उसके 18 जुलाई को दिए गए ऑर्डर को लागू नहीं किया गया है. और इसलिए वो ऐसा कदमउठा रही है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग ठाकुर से जवाब मांगते हुए पूछा हैकि क्यों उनके खिलाफ़ कार्रवाई न की जाए? लोढ़ा पैनल के रिकमेंडेशंस पर सुप्रीम कोर्टने जो फैसले लिए और उसके बाद जो भी घटा उसकी टाइमलाइन कुछ ऐसी है: 18 जुलाई 2016 कोलोढ़ा पैनल की रिपोर्ट्स के आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फ़ैसला सुनाया था. उसफ़ैसले में जो बड़े पॉइंट्स थे वो थे: 1. बीसीसीआई में ऑफिस होल्ड करने वाले सभीलोगों की रिटायरमेंट एज 70 साल होगी. 2. बीसीसीआई की गवर्निंग काउंसिल में कोई भीमंत्री या सिविल सर्वेंट नहीं शामिल होगा. 3. CAG का एक मेम्बर बीसीसीआई कीगवर्निंग काउंसिल में ज़रूर शामिल होगा. 4. एक स्टेट का एक वोट: रोटेशन बेसिस पर. इसका मतलब ये था कि एक स्टेट के पास किसी भी समय पर एक ही वोट होगा. महाराष्ट्र औरगुजरात जैसे प्रदेशों में जहां तीन-तीन क्रिकेट असोसिएशन हैं, रोटेशन पालिसी लागूहोगी. माने एक टाइम पर एक ही क्रिकेट असोसिएशन वोट कर सकेगा. बाकी के दो असोसिएशनचुप-चाप बैठे रहेंगे. 5. संसद को बीसीसीआई को RTI के अन्दर लाने के लिए बिल बनानेकी ज़िम्मेदारी सौंपी गयी थी. साथ ही सट्टेबाजी के लिए भी कानून बनने की बात हुई थी.6. एडवरटाइजिंग पॉलिसी बीसीसीआई के हाथों में ही रखी गयी थी. 7. लोढ़ा कमेटी ने दोप्लेयर्स असोसिएशन बनाने को कहा था. एक मेन प्लेयर्स के लिए और एक वुमेन प्लेयर्सके लिए. सुप्रीम कोर्ट ने इसे भी लागू करने को कहा था. साथ ही बीसीसीआई को इनअसोसिएशन्स को फंड करने को भी कहा था. 8. लोढ़ा पैनल इन सभी बदलावों को 6 महीने केअन्दर सुनिश्चित करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने 6 अक्टूबर को फिर से बीसीसी आई को एड्रेसकरते हुए कहा, "बीसीसीआई लोढ़ा कमेटी की सिफारिशें बिना किसी शर्त के मानेगी. याफिर कोर्ट को इसके लिए ऑर्डर पास करने की जरूरत है? बीसीसीआई शुक्रवार तक सभीसिफारिशों को मानने का हलफनामा दे. नहीं तो हम आदेश जारी करेंगे." इस केस मेंकोर्ट की तरफ से इस पूरे मामले की जांच कर रहे एमिकस-क्यूरी गोपाल सुब्रमण्यम नेकोर्ट से कहा "इस केस में बीसीसीआई के टॉप एडमिनिस्ट्रेशन पर बैठे लोगों को हटादिया जाए." सुप्रीम कोर्ट ने भी इस सिफारिश पर तथास्तु मूड में आते हुए गोपालसुब्रमण्यम से कहा, "नए एडमिनिस्ट्रेटर खोजे जाएं, ताकि पुराने वाले हटाए जाएं तोविकल्प रहें." जस्टिस टी.एस. ठाकुर ने अपने ही अंदाज़ में अनुराग ठाकुर को आईना भीदिखाया था. बीसीसीआई के वकील कपिल सिब्बल से कोर्ट की प्रोसीडिंग में बात करते हुएटी.एस. ठाकुर ने पूछा "क्या एडमिनिस्ट्रेटर्स के पास कोई स्पेशल स्किल हैं?" जिस परकपिल ने कहा कि हां अनुराग ठाकुर क्रिकेटर हैं. इसपर टी.एस. ठाकुर का जवाब था,"यहां हर कोई क्रिकेटर हैं. मैं भी सुप्रीम कोर्ट के जजों की क्रिकेट टीम का कप्तानहूं. क्या अनुराग ठाकुर एक सीरियस क्रिकेटर हैं या वो सीरियस ‘प्लेयर’ हैं?" साल2017 के पहले वर्किंग डे पर सुप्रीम कोर्ट ने जो फ़ैसला दिया उस पर जस्टिस लोढ़ा नेकहा कि "ये तो होना ही था. मैंने 3 रिपोर्ट्स जमा की थीं तब भी बीसीसीआई ने उन्हेंलागू नहीं किया था." सुप्रीम कोर्ट ने फली नरीमन और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकीलगोपाल सुब्रमण्यम को एमिकस क्यूरी बनाते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी है कि वो ये देखेंकि बीसीसीआई किसे-किसे किन-किन पदों पर तैनात करेगा.