The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • sunil gavaskar supports gautam gambhir comment on kolkata test pitch said 124 was chasable

गंभीर को पिच के मुद्दे पर घेर रहे थे एक्सपर्ट्स, गावस्कर ने क्लास लगा दी

कोलकाता टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि उन्हें पिच में कोई खराबी नहीं लगी. उन्होंने सबकुछ बल्लेबाजों पर डाल दिया था. उनका कहना था कि 124 का स्कोर आसानी से चेज हो सकता था.

Advertisement
Kolkata, gautam gambhir, cricket news
कोलकाता टेस्ट की पिच के लिए गौतम गंभीर को जिम्मेदार बताया जा रहा है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
18 नवंबर 2025 (पब्लिश्ड: 02:44 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साउथ अफ्रीका (South Africa) ने भारत को कोलकाता टेस्ट में 30 रन से हराया. मैच के दौरान पिच पर काफी चर्चा हुई. हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कहना था कि उन्होंने जिस तरह की टर्निंग पिच मांगी थी उन्हें वही पिच मिली. इसी कारण अनिल कुंबले, चेतेश्वर पुजारा समेत कई लोगों ने गंभीर पर सवाल उठाए हैं. हालांकि दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) पिच के मामले में गंभीर से सहमत हैं. उन्होंने गंभीर को सही बताते हुए कहा कि भारत 124 का दिया लक्ष्य आसानी से हासिल कर सकता था.

भारत की बल्लेबाजी में कमी

सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे को बताया कि भारत को कोलकाता की पिच पर किस तरह की बल्लेबाजी करने की जरूरत थी. उन्होंने कहा,

Image embed

गावस्कर पिच को नहीं मानते खराब

कोलकाता टेस्ट में अफ्रीकी स्पिनर साइमन  हार्मर ने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए. दोनों पारियों में उनके नाम 4-4 विकेट थे और वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे. गावस्कर ने साइमन की गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा,

Image embed

यह भी पढ़ें- वॉशिंगटन सुंदर के लिए दिनेश कार्तिक को क्यों सता रहा डर? गंभीर को भी दी चेतावनी

गंभीर ने बल्लेबाजों को ठहराया हार का जिम्मेदार

मैच के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे भी पिच को लेकर सवाल किया गया. गंभीर को पिच में कोई खराबी नहीं लगी. उन्होंने सबकुछ बल्लेबाजों पर डाल दिया था. उनका कहना था कि 124 का स्कोर आसानी से चेज हो सकता था. उन्होंने कहा,

Image embed

भारत सीरीज 0-1 से पिछड़ रहा है. सीरीज बचाने के लिए भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतना होगा. यह टेस्ट मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा. हालांकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल मैच खेलेंगे या नहीं यह फिलहाल तय नहीं है. वह कोलकाता टेस्ट में गले में परेशानी के चलते मैदान से बाहर चले गए थे.

वीडियो: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने पीएम मोदी से की मुलाकात, क्या बातें हुईं?

Advertisement

Advertisement

()