The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sunil gavaskar slams young players who focus more on IPL insted of domestic cricket

IPL से करोड़ों कमाने वाले अनकैप्ड प्लेयर्स पर बोले गावस्कर, 'वो इस काबिल नहीं'

Sunil Gavaskar ने IPL 2025 में महंगे दाम पर बिके युवा खिलाड़ियों पर सवाल उठाए हैं. गावस्कर ने खास तौर पर उन प्लेयर्स को निशाने पर लिया है, जिनका पूरा फोकस सिर्फ IPL पर होता है.

Advertisement
Sunil Gavaskar, IPL, IPL 2025
सुनील गावस्कर ने युवा खिलाड़ियों पर उठाए सवाल (फोटो: PTI)
pic
रविराज भारद्वाज
6 जून 2025 (पब्लिश्ड: 04:33 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने IPL 2025 में महंगे दाम पर बिके युवा खिलाड़ियों पर सवाल उठाए हैं. गावस्कर ने खास तौर पर उन प्लेयर्स को निशाने पर लिया है, जिनका पूरा फोकस सिर्फ IPL पर होता है और जो घरेलू क्रिकेट खेलने से बचते हैं. गावस्कर के मुताबिक, करोड़ों रुपये कमाने वाले ये खिलाड़ी वास्तव में उस लायक नहीं हैं.

गावस्कर ने Sportstar में अपने कॉलम में लिखा,

Image embed

गावस्कर ने साथ ही यह भी लिखा कि BCCI और राज्य क्रिकेट संघों को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को और ज्यादा प्रोत्साहित करना चाहिए. उन्होंने लिखा,

Image embed

ये भी पढ़ें: RCB की जीत के बाद फैन्स को विजय माल्या याद आए, लेकिन मालिक तो ये है

गावस्कर ने IPL 2025 के दौरान भी अनकैप्ड खिलाड़ियों को मोटी रकम पर खरीदे जाने पर सवाल उठाया था. उनके मुताबिक, ज्यादा पैसे मिलने से क्रिकेट के प्रति जुनून और टीम इंडिया के लिए खेलने की भूख कम हो सकती है. गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा था,

Image embed

गावस्कर ने हाल ही में रिटायरमेंट का ऐलान करने वाले गुजरात के पूर्व कप्तान प्रियांक पंचाल की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि पंचाल ने लगभग दो दशकों तक रणजी ट्रॉफी में गुजरात का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन इसके बावजूद न उन्हें IPL खेलने का मौका मिला, न ही भारत की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली.

वीडियो: सरफराज क्यों हुए ड्रॉप, गावस्कर ने बताई असली वजह

Advertisement

Advertisement

()