'पूरा टूर्नामेंट छोड़ते अगर सच में साथ थे’, गावस्कर ने पाकिस्तान की तगड़ी क्लास लगा दी
T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले विवाद गहरा गया है. बांग्लादेश के समर्थन में मैच न खेलने की बात कहकर यू-टर्न लेने पर सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की तीखी आलोचना की. 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले पर अब सभी की नजरें टिकी हैं.

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच अब तय हो गया है. 15 फरवरी को कोलंबो में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. लेकिन इससे पहले जो विवाद हुआ, उसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी. पाकिस्तान ने शुरुआत में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार किया और कहा कि वह बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा है. हालांकि करीब 10 दिन बाद उसने फैसला बदल लिया. अब इस पूरे घटनाक्रम पर सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की है.
आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक लिटिल मास्टर ने कहा,
गावस्कर ने और तीखा तीर चलाया. बोले,
दरअसल, हुआ ये था कि बांग्लादेश ने इंडिया में सिक्योरिटी का हवाला देकर मैच श्रीलंका शिफ्ट करने की रिक्वेस्ट की थी. जिसके बाद भारत ने उनके पेसर मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर कर दिया. इससे तिलमिला कर बांग्लादेश ने T20 World Cup में से बाहर होने का फैसला कर लिया.
इसके बाद पाकिस्तान ने 1 फरवरी को बोला, "हम इंडिया से नहीं खेलेंगे, बांग्लादेश के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं."
फिर ICC का प्रेशर पड़ा, श्रीलंका ने भी अल्टीमेटम दिया तो 11 फरवरी को PCB ने पलटी मारी. और छाती पीट-पीटकर बोलने लगे,
गावस्कर का कहना है कि ये फेक सपोर्ट है. असली सपोर्ट होता तो पूरा वर्ल्ड कप बायकॉट करते. सिर्फ इंडिया से मैच छोड़कर क्या फायदा? बांग्लादेश को तो कुछ मिला नहीं, बस पाकिस्तान ने अपना ड्रामा कर लिया. उन्होंने ये भी कहा कि ICC कभी आखिरी वक्त पर बांग्लादेश पर जुर्माना या पैसे रोकने वाला नहीं था. और ये बात ICC ने भी नहीं कही थी.
खैर, अब फोकस मैच पर है. 15 फरवरी को कोलंबो में इंडिया vs पाकिस्तान. वही पुराना हाई-वोल्टेज क्लैश. फैंस तो पहले से ही एक्साइटेड हैं. बाकी पाकिस्तान का ये यू-टर्न देखकर लगता है, जैसे उनके प्लेयर्स रिटायरमेंट से बार-बार वापस आते हैं, वैसे ही फैसले भी.
वीडियो: T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने आईसीसी को लेकर क्या दावा कर दिया?

.webp?width=60)

