The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sunil Gavaskar slams foreign stars on IPL 2026 pull-outs asks franchises to drop them

IPL 2026 से पहले भड़के गावस्कर, किन विदेशी खिलाड़ियों को बाहर करने तक की बात कर दी?

दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने ऐेसे विदेशी खिलाड़ियों को जमकर सुनाया है जो भारतीय फ्रैंचाइजी को हल्के में ले रहे हैं. गावस्कर ने अपील कि है कि जो लोग भारतीय हॉस्पिटैलिटी को हल्के में ले रहे हैं उन्हें बाहर कर देना चाहिए.

Advertisement
pic
23 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:33 PM IST)
SUNIL GAVASKAR, ipl 2026,  starc
IPL 2026 से पहले सुनील गावस्कर ने विदेशी खिलाड़ियों पर गुस्सा निकाला है. (Photo- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 की शुरुआत में कुछ ही दिन बचे हैं. लेकिन कई टीमें इस समय अपने खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट ढूंढने में वयस्त हैं. इस सीजन में कई बड़े नाम नजर नहीं आएंगे. कुछ ने चोट के कारण तो कुछ ने किसी और वजह से नाम वापस ले लिया है. दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने ऐेसे विदेशी खिलाड़ियों को जमकर सुनाया है जो भारतीय फ्रैंचाइजी को हल्के में ले रहे हैं. गावस्कर ने अपील कि है कि जो लोग भारतीय हॉस्पिटैलिटी को हल्के में ले रहे हैं उन्हें बाहर कर देना चाहिए. 

सुनील गावस्कर विदेशी खिलाड़ियों से नाराज

गावस्कर को लगता है कि विदेशी खिलाड़ी फ्रैंचाइजी का फायदा उठा रहे हैं. उन्होंने मिड डे के अपने कॉलम में लिखा,

कुछ विदेशी खिलाड़ी फ्रैंचाइजी को हल्के में लेते हैं. फ्रैंचाइजी के मालिक अपने खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हर तरह से कोशिश करते हैं, अक्सर उनके खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार का भी खर्च भी उठाते हैं. करोड़पति खिलाड़ियों को इसके लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता. यह भारतीय तरीका और हॉस्पिटैलिटी है, जिसे अक्सर कुछ लोग अपना अधिकार समझ लेते हैं और फिर इसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें- लखनऊ की टीम भी अर्जुन तेंदुलकर को भाव नहीं देगी... आर अश्विन ने बहुत चुभने वाली बात कह दी

सुनील गावस्कर को लगता है कि जो खिलाड़ी ऐसा करते हैं तो उसका नुकसान टीमों को होता है. इसी वजह से उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाना चाहिए. उन्होंने लिखा,   

हमें पहले से ही कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में सुनने को मिल रहा है जो अलग-अलग कारणों से उपलब्ध नहीं होंगे, जिनमें से किसी ने भी कारण की जानकारी फ्रैंचाइजी को सिलेक्शन से पहले नहीं दी थी. जब तक फ्रैंचाइजी या मालिक सख्त रुख नहीं अपनाते और इन खिलाड़ियों को टीम से बाहर नहीं करते, तब तक टीमों को खिताब जीतने में परेशानी होती रहेगी.

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा, 

टीम रणनीति बनाती है जिससे उन्हें जीत मिलने में आसानी हो. सारी प्लानिंग तब धरी की धरी रह जाती है जब खिलाड़ी अपनी मर्जी से कभी भी आने का फैसला करते हैं.   

अश्विन ने भी उठाए थे सवाल

गावस्कर अकेले नहीं हैं जो इस मुद्दे पर बोल रहे हैं. आर अश्विन ने तो यहां तक सलाह दी है कि अगर कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं तो कोलकाता नाइट राइडर्स को उनके कॉन्ट्रैक्ट की रकम में कटौती करनी चाहिए. केकेआर ने 25.20 करोड़ रुपये देकर ग्रीन को टीम में शामिल किया था. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन ने ग्रीन की सैलेरी काटने का ऑप्शन रखा है क्योंकि वह इतनी बड़ी रकम में भी केकेआर के पूरे काम नहीं आने वाले हैं. 

जोश हेजलवुड, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने व्यस्त शेड्यूल का हवाला देते हुए इन दिग्गजों को पहले तीन मैचों के लिए आराम दिया है. इसके अलावा पंजाब किंग्स के लॉकी फर्ग्यूसन भी निजी कारणों से शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं होंगे.

वीडियो: Cameron Green के वर्कलोड मैनेजमेंट पर बहस के बीच, आश्विन ने KKR को क्या सलाह दी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()