दुनियाभर के कई देशों में लॉकडाउन की वजह से सामान्य ज़िंदगी ठहर गई है. इसका असरखेल जगत पर भी पड़ा है. क्रिकेट भी इससे अछूता नहीं है. आईपीएल को तो इस लॉकडाउन कीवजह से टाला ही गया है. वहीं साल के आखिर में होने वाला टी20 विश्वकप भी होगा यानहीं, पता नहीं. ऐसे में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने आईसीसी को एक रास्ता सुझायाहै. गावस्कर की नज़र में अगर उनकी बात मानी जाए, तो साल 2020 में विश्वकप भी होसकता है और आईपीएल भी.दरअसल सुनील गावस्कर का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत को आपस में टी20 विश्वकप कोस्वैप कर लेना चाहिए. यानी 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला विश्वकप भारत में होजाए, जबकि अगले साल 2021 में जो विश्वकप भारत में होना है, वो ऑस्ट्रेलिया में खेलाजाए. हालांकि ये गावस्कर की अपनी राय है. इसके लिए भारत भी कितना तैयार है, येदेखना होगा.सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा, ''जैसा कि हम सब जानते हैं,ऑस्ट्रेलिया ने 30 सितम्बर तक अपने देश में विदेशियों की एंट्री पर पाबंदी लगा रखीहै. जबकि टूर्नामेंट अक्टूबर के बीच में शुरू होना है. ऐसे में ये हो पाना बेहदमुश्किल लग रहा है.'' उन्होंने आगे कहा, ''अगले साल 2021 में टी20 विश्वकप भारत मेंहै. अगर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया एक एग्रिमेंट कर लेते हैं और भारत में COVID-19 काअसर कम हो जाता है, तो फिर दोनों टीमें आपस में अदला-बदली कर सकते हैं. फिरटूर्नामेंट अक्टूबर-नवंबर में भारत में और अगले साल ऑस्ट्रेलिया में सेम टाइम पर होसकता है.''Ipl 2019इतना ही नहीं, गावस्कर ने साथ ही ये भी कहा कि इससे आईपीएल होने की संभावनाए भी बनजाएगी. गावस्कर ने कहा, ''अगर ये इस तरह (भारत-ऑस्ट्रेलिया शेड्यूल स्वैप कर लें)से होता है, तो फिर आईपीएल वर्ल्डकप से ठीक पहले खेला जा सकता है, जिससे खिलाड़ियोंको ज़रूरी प्रेक्टिस भी मिल जाएगी. इसके बाद नवंबर में विश्वकप और दिसंबर में यूएईमें एशिया कप खेला जा सकता है.'' ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के कुल 6,600 सेज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि भारत में इसके 18,000 से ज्यादा मरीज़ पाए गए हैं.आईसीसी को अभी इस पर फैसला लेना है कि ऑस्ट्रेलिया में शेड्यूल 2020 विश्वकप कोटालना है या अभी और इंतज़ार किया जा सकता है. आईसीसी इसे लेकर गुरुवार, 23 अप्रैलको एक मीटिंग भी करने वाला है. इस मीटिंग में ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अलावा कई औरअथॉरिटीज़ भी शामिल रहेंगी.--------------------------------------------------------------------------------किस देश के क्रिकेट बोर्ड ने BCCI से कहा, 'हमारे यहां कराओ IPL'?