सैमसन, जितेश, रिंकू, शिवम दुबे... इनमें से एशिया कप में कौन खेलेगा? गावस्कर ने सब बता दिया
इस टूर्नामेंट में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा, इसे लेकर कुछ साफ नहीं है. शुभमन गिल की एंट्री के बाद से सलेक्टर्स के लिए स्थिति और मुश्किल हो गई है. गिल की एंट्री का सबसे ज्यादा असर संजू सैमसन पर होता दिखा रहा है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सैमसन को बैक किया है.

एशिया कप शुरू होने में कुछ दिन ही बचे हैं. भारत को अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलना है. इस टूर्नामेंट में भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा, इसे लेकर कुछ साफ नहीं है. शुभमन गिल की एंट्री के बाद से सलेक्टर्स के लिए स्थिति और मुश्किल हो गई है. गिल की एंट्री का सबसे ज्यादा असर संजू सैमसन पर होता दिखा रहा है. उनकी जगह खतरे में नजर आ रही है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सैमसन को बैक किया है. उन्हें लगता है कि सैमसन को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए.
गावस्कर संजू सैमसन को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते देखना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स ने सुनील गावस्कर के हवाले से लिखा,
सुनील गावस्कर के मुताबिक शुरुआती मैचों में सैमसन को टीम में मौका मिलेगा. उन्होंने कहा,
गावस्कर का मानना है कि रिंकू सिंह या शिवम दुबे में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. उन्होंने कहा,
गावस्कर ने यह भी साफ किया कि जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड को लेकर कोई समस्या नहीं होगी. वह प्रति मैच केवल चार ओवर ही गेंदबाजी करेंगे और वह भी दो या तीन स्पैल में. गावस्कर ने कहा,
एशिया कप की शुरुआत नौ सितंबर से यूएई में होने वाली है. टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत के ग्रुप में यूएई, ओमान और पाकिस्तान हैं. वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की टीमें हैं. दोनों ग्रुप की टॉप 2-2 टीमें सुपर 4 में पहुंचेंगी. इसके बाद सुपर 4 की टॉप दो टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा.
वीडियो: विराट-रोहित के रिटायरमेंट पर पूर्व क्रिकेटर का चौंकाने वाला दावा

.webp?width=60)

