भारत पर बोलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गावस्कर ने सही क्लास लगाई है
'फॉलोवर्स बढ़ाने का ये नया तरीका है'

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने का मौका नहीं मिलता है. साथ ही उनके खिलाड़ियों के इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है. और इसे लेकर कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अपनी भड़ास निकालते रहते हैं. और दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इंडियन प्लेयर्स पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों की क्लास लगाई है.
सुनील गावस्कर के मुताबिक पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने फॉलोवर्स को बढ़ाने के लिए लगातार ऐसे बयान देते रहते हैं. उन्होंने मिड-डे के अपने कॉलम में लिखा,
गावस्कर ने आगे कहा कि उनकी इस तरह की बयानबाजी का इंडियन प्लेयर्स पर कोई असर नहीं होता है. उन्होंने लिखा,
# IPL की वजह से सुधरे संबंधगावस्कर ने इस कॉलम में ये भी लिखा कि IPL की वजह से मैदान पर खिलाड़ियों के बीच स्लेजिंग अब कम हो गई है. हालांकि उनके बीच अभी भी उसी तरह का कॉम्पटिशन देखने को मिलता है. उन्होंने कहा,
बताते चलें कि रमीज राजा, राशिद लतीफ और सलमान बट्ट जैसे कई पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी लगातार इंडियन टीम को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते रहते हैं.
वीडियो: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया की दिक्कतें बढ़ने वाली है

.webp?width=60)

