'तेरे को खत्म करना है...', छक्के से पहले हार्दिक पांड्या ने तिलक से ये क्या कहा? वीडियो रिकॉर्ड हुआ है!
पचासे से एक रन दूर थे तिलक, जब हार्दिक ने छक्का जड़ा.
.webp?width=210)
'हार्दिक बैटिंग करने आते हैं. चीज़ें दिलचस्प हैं. हार्दिक उनसे (तिलक वर्मा) से कहते हैं कि नॉट आउट रहना जरूरी है, विकेट नहीं गंवाना है. फिर हार्दिक खुद बड़े शॉट्स खेलना शुरू कर देते हैं. नेट रनरेट की कोई जरूरत नहीं है. उससे कुछ नहीं बदलने वाला. हार्दिक ने तिलक को आराम से खेलने को कहा, पर खुद बड़े शॉट्स खेलने लगे. आपको 13 बॉल में 2 रन चाहिए. आप सिंगल लेकर स्ट्राइक तिलक को दे सकते थे. वो भी छक्का मार सकते थे.'
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भारत और वेस्ट इंडीज़ के बीच खेले गए तीसरे T20 मैच के बाद ये कहा. आकाश उसी मुद्दे पर बात कर रहे थे, जिसपर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. तिलक वर्मा 49 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे. एक रन के साथ ये युवा प्लेयर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दूसरा पचासा पूरा कर सकता था.
उस लम्हे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस वीडियो में T20 टीम के कैप्टन हार्दिक पंड्या तिलक को क्या कह रहे हैं, ये दर्ज हो गया है. बताया जा रहा है कि ये बातचीत स्टंप माइक पर कैद हो गई थी. इस बातचीत में साफ़ सुनाई दे रहा है, हार्दिक तिलक से कह रहे हैं,
'तेरे को एस्पेशली खत्म करना है (मैच फिनिश करना है), रुकना है. (बची हुई) बॉल्स का फर्क पड़ता है.'
इस बातचीत के दौरान भारत को 12 रन्स चाहिए थे. 23 बॉल्स बची थीं. तिलक तब 34 बॉल में 44 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे. इस बातचीत के बाद तिलक की पारी काफी स्लो हो गई. उन्होंने अगले पांच बॉल्स में पांच रन बनाए. यानी 37 बॉल में 49 रन. शायद इसी स्लो रेट को देखते हुए हार्दिक ने खुद शॉट्स खेलने का फैसला लिया.
तिलक वर्माअपना डेब्यू करने के बाद से ही तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है. वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ पहले T20 मैच में अपना डेब्यू कर इस युवा बल्लेबाज़ ने लड़खड़ाती हुई भारतीय पारी को संभाला और 22 बॉल में 39 रन बनाए. दूसरे मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. भारत के 152 के टोटल में 51 रन्स तिलक ने ही बनाए थे. तीसरे T20 में भी उन्होंने भारत के लिए एक जरूरी पारी खेली.
तीन मैच में तिलक शानदार मैच्योरिटी दिखाते हुए 139 रन बना चुके हैं. ऐसे में कई फ़ैन्स का दावा है कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए तिलक को मिडल ऑर्डर में शामिल किया जाना चाहिए. इस डिबेट पर आपकी क्या राय है? हमें कॉमेंट कर बताइए.
वीडियो: हार्दिक पंड्या की रोते हुए फोटो वायरल, तिलक वर्मा को डेब्यू कैप देकर बोले...!

