सिनेमा की खबरें और लेटेस्ट अपडेट जानना है तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. नीचेपढ़िए ऑस्कर 2022 विनर्स के बारे में. साथ ही जानिए अक्षय की मिशन सिंड्रेला कबरिलीज़ हो रही है. साथ ही पढ़िए आलिया की RRR, अक्षय की बच्चन पांडे और द कश्मीरफाइल्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा. 1. यश और संजय दत्त की KGF-2 का ट्रेलररिलीज़ साउथ के सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म KGF 2 का ट्रेलर आ गया है.यू-ट्यूब के ट्रेंडिंग सेक्शन में ये नंबर वन पर है. खबर लिखे जाने तक इसे करीब 34मीलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है. 2. अक्षय की'मिशन सिंड्रेला' 29 अप्रैल को होगी प्रीमियर अक्षय कुमार की फिल्म 'मिशनसिंड्रेला' की रिलीज़ डेट आ गई. मूवी, थिएटर नहीं बल्कि डायरेक्ट ओटीटी पर प्रीमियरहो रही है. इसे 29 अप्रैल से डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा. 3. शेर सिंहराणा की बायोपिक में दिखेंगे विद्युत जामवाल विद्युत जामवाल जल्द ही शेर सिंह राणाकी बायोपिक में नज़र आने वाले हैं. मूवी को श्री नारायण सिंह डायरेक्ट करेंगे. येएक थ्रिलर-एक्शन फिल्म होगी. शेर सिंह राणा, पृथ्वीराज चौहान के 800 साल पुरानेअवशेषों को इंडिया वापिस लाए थे. इसी घटना पर फिल्म की पूरी कहानी होगी.VIDYUT JAMMWAL TO STAR IN A BIOPIC... #VidyutJammwal to star in a biopic, titled#SherSinghRaana... #ShreeNarrayanSingh - who directed #ToiletEkPremKatha - willdirect... Produced by #VinodBhanushali, #KamleshBhanushali, #VishalGurnani,#VishalTyagi and #MohammedImranKhan. pic.twitter.com/GMscXzTP1f— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2022 फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू कीजाएगी. 4. 'लाल सिंह चढ्ढा' से पहले एक्टिंग छोड़ना चाहते थे आमिर आमिर खान कीफिल्म 'लाल सिंह चड्ढा', 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है. एक इंटरव्यू में आमिर नेबताया कि इस फिल्म से पहले वो एक्टिंग क्विट करना चाहते थे. आमिर ने बताया किएक्टिंग से उनकी पर्सनल लाइफ पर इफेक्ट पड़ रहा था. इसलिए वो इस फील्ड से दूर होनाचाहते थे. मगर फिर उनकी फैमिली ने उन्हें ऐसा ना करने के लिए मोटिवेट किया. 5.राजामौली की RRR ने तीन दिनों में कमाए 475 करोड़ रुपए जूनियर एनटीआर, रामचरण औरआलिया भट्ट की फिल्म RRR ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है. मूवी ने हिंदी बेल्टमें फर्स्ट संडे को 30 से 31 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली. रिपोर्ट्स के मुताबिकफिल्म ने पहले वीकेंड में हिंदी सर्कल में करीब 75 करोड़ रुपए कमाए. वर्ल्ड वाइड कीबात करें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 475 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. RRR ने फर्स्ट डेही 'बाहुबली' का रिकॉर्ड तोड़ दिया था. भारतीय सिनेमा की नंबर 1 ओपनर फिल्म बनतेहुए इसने पहले दिन वर्ल्डवाइड 223 करोड़ रुपए कमाए थे. 6. 'बच्चन पांडे' और 'दकश्मीर फाइल्स' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' की बॉक्सऑफिस पर रफ्तार बहुत स्लो है. 10 दिनों में मूवी ने सिर्फ 46.75 करोड़ रुपए कमाए.वहीं अनुपम खेर की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने तीन हफ्तों में बढ़िया कमाई की है.11 मार्च को रिलीज़ हुई इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 252.45 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. 7.यश ने 'KGF-2' के सेट पर संजय दत्त की इंसल्ट कर दी? यश, संजय दत्त और रवीना टंडनकी फिल्म KGF 2 का ट्रेलर रिलीज़ हो गया. एक मीडिया इंटरैक्शन में यश ने संजय दत्तके साथ काम करने के एक्सपीरिएंस को शेयर किया. उन्होंनें बताया कि वो संजय दत्त केहैवी फाइट सीन के लिए थोड़ा डरे हुए थे कि संजय उन सीन्स को कैसे पूरा करेंगे?उन्होंने सभी को केयरफुल रहने को कहा था.#KGFChapter2: The GRAND trailer launch event in #Bengaluru... Glimpses...#Yash#SanjayDutt #SrinidhiShetty #RaveenaTandon #PrashanthNeel #VijayKiragandur #KGF2pic.twitter.com/eeVYpOUf8x— taran adarsh (@taran_adarsh) March 28, 2022 मगर बाद में संजय दत्त ने यश से कहाकि वो उनकी इंसल्ट ना करें. वो सारे स्टंट खुद करना चाहते हैं और उसमें बेस्ट देनाचाहते हैं. 8. 'लाइगर' के बाद पुरी जगन्नाथ के साथ फिर काम करेंगे विजय विजयदेवरकोंडा जल्द ही 'लाइगर' में नज़र आने वाले हैं. जिसे पुरी जगन्नाथ डायरेक्ट कररहे हैं. 'लाइगर' के बाद विजय एक बार फिर पुरी जगन्नाथ के साथ कोलैबरेट करेंगे. इसअपकमिंग फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट कल यानी 29 मार्च को की जाएगी. ये पैन इंडियाफिल्म होगी. 9. ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ और जेसिका चेस्टेन को मिले अवॉर्ड 94वेंएकेडमी अवॉर्ड्स हो चुके हैं. लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में हुई इस सेरेमनी में'कोडा' को बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड मिला. वहीं विल स्मिथ को बेस्ट एक्टर और जेसिकाचेस्टेन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया. इसके अलावा भी इंटरनेशनल फीचरफिल्म, सपोर्टिंग रोल और विजुएल इफेक्ट जैसी अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड्स दिए गए.10. ऑस्कर में नहीं दिया गया लता-दिलीप कुमार को ट्रिब्यूट हर साल ऑस्कर सेरेमनी केमेमोरियल सेक्शन में उन स्टार्स को ट्रिब्यूट दिया जाता है जिन्हें इंडस्ट्री ने खोदिया. मगर इस साल सेरेमनी में लता मंगेशकर और दिलीप कुमार को ट्रिब्यूट नहीं दियागया. जिस वजह से ट्विटर पर लोगों का गुस्सा निकल रहा है. लोग सवाल कर रहे हैं किआखिर क्यों ऑस्कर ने इन दो लेजेंडरी स्टार्स को ट्रिब्यूट नहीं दिया? ये थी आज कीबड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इन्हेंरोज़ाना शाम 06 बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.