The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • sri lanka star Nuwan Thushara legal fight with Sri Lanka cricket over IPL 2026 participation

IPL में नहीं खेलने दिया तो अपने ही बोर्ड के ख‍िलाफ कोर्ट पहुंचा श्रीलंकाई बॉलर

नुवान तुषारा को आरसीबी ने 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने पिछले सत्र में टीम की तरफ से एक मैच खेला था.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 05:45 PM IST)
nuwan thusara, rcb, ipl 2026
नुवान तुषारा RCB में शामिल है. (Photo-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में खेलने के लिए श्रीलंकाई खिलाड़ी नुवान तुषारा कोर्ट पहुंच गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नुवान को IPL में खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट नहीं दिया था. इसी कारण, अब नुवान कोर्ट पहुंच गए हैं. नुवान को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 1 करोड़ 60 रुपए में रिटेन किया था. लेकिन, अब तक तुषारा इस टीम से जुड़ नहीं पाए हैं.

तुषारा को नहीं मिला NOC

तुषारा ने कोलंबो के कोर्ट में मामला दायर किया है. उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को एनओसी जारी करने का आदेश देने की मांग की है. इस मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होगी. अब आपको बताते हैं कि तुषारा को इसकी जरूरत क्यों पड़ी? SLC ने नेशनल टीम में सेलेक्शन के लिए फिटनेस टेस्ट जरूरी कर दिया है. तुषारा फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए थे. इसी कारण उन्हें IPL के लिए नोटिस नहीं मिला. इस खिलाड़ी ने दलील दी है कि SLC के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को खत्म हो गया था और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहते हैं.

तुषारा ने कहा कि उन्होंने श्रीलंकाई बोर्ड को अपना इंटरनेशनल करियर एंड करने की अपनी इच्छा के बारे में बता दिया था. उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में फिटनेस टेस्ट में असफल होने के कारण NOC नहीं देने के फैसले को अदालत को रद्द कर देना चाहिए. तुषारा के मुताबिक, उनकी फिटनेस का स्तर कभी भी कम नहीं पाया गया. उन्हें पहले भी SLC ने इसी तरह के फिटनेस स्तर पर खेलने की अनुमति दी थी.

ये भी पढ़ें- समीर रिज़वी के फॉर्म के सामने सब नतमस्तक, नहीं टिक पाए LSG के बॉल

हसरंगा और पथिराना ने भी नहीं दिया टेस्ट

सिर्फ तुषारा ही नहीं, बल्कि मथीशा पथिराना और वानिंदु हसरंगा को भी एनओसी नहीं मिली थी. दोनों खिलाड़ी चोट से जूझ रहे थे, और उन्होंने IPL में खेलने के लिए NOC हासिल करने के लिए जरूरी फिटनेस टेस्ट नहीं दिया था. हसरंगा लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं, जिन्होंने उन्हें इस बार ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा है. वहीं, पथिराना भी इसी बार ऑक्शन में 18 करोड़ रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ जुड़े थे.

तुषारा का करियर

तुषारा 2022 से अपने देश के लिए 30 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने 36 विकेट लिए हैं. वह तीन बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं. उन्होंने टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है. आईपीएल की बात करें तो, तुषारा ने अब तक 8 मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम नौ विकेट हैं. RCB के अलावा तुषारा मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं. तुषारा को आरसीबी ने 2025 में 1.6 करोड़ रुपये में खरीदा था. उन्होंने पिछले सत्र में टीम की तरफ से सिर्फ एक मैच खेला था. इस तेज गेंदबाज ने अभी तक कुल मिलाकर 137 टी20 मैचों में 21.25 के औसत से 174 विकेट लिए हैं.

वहीं आरसीबी की बात करें तो टीम की शुरुआत शानदार रही है. सीजन के पहले मुकाबले में उनका सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ था. आरसीबी ने इस मैच में 201 रनों का लक्ष्य 26 गेंद रहते ही हासिल कर लिया था. टीम को अगला मैच 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है. यानी तुषारा इस मैच से भी बाहर ही रहेंगे क्योंकि उनके मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होनी है.

वीडियो: समीर रिज़वी के फॉर्म के सामने सब नतमस्तक, नहीं टिक पाए LSG के बॉलर्स

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()