The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sri Lanka in strong position upcoming mactch against Australia in T20 World Cup

कंगारुओं के लिए क्यों बड़ी चुनौती है श्रीलंका? ओमान पर बड़ी जीत में सब छ‍िपा है

T20 World Cup 2026 में Sri Lanka की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. उसने अपने दोनों मैचों में दमदार जीत दर्ज की है. 16 फरवरी को उसका अगला मुकाबला Australia से होगा.

Advertisement
Australia vs Sri Lanka, Aus vs SL, T20 World Cup, T20 World cup 2026
श्रीलंका की टीम ऑस्ट्रेलिया को तगड़ी चुनौती देगी. (फोटो- AP)
pic
ओम प्रकाश
12 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:13 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

श्रीलंका, जिसने टी20 वर्ल्ड कप कैंपेन में शानदार शुरुआत की. लगातार दो मैच जीतकर सुपर-8 में लगभग जगह पक्की कर ली. फिर भी उसे वर्ल्ड कप का दावेदार नहीं माना जा रहा है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स उसके बारे में ज्यादा बात नहीं करते. वे भारत, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को कंटेंडर मानते हैं. श्रीलंका का अगला मुकाबला ऑस्ट़्रेलिया से है. दोनों देशों के बीच यह मुकाबला पल्लेकल में होगा, मतलब श्रीलंका के होम ग्राउंड पर. इस मैच से पहले मेजबान टीम के हौसले बुलंद हैं. 12 फरवरी को उसने ओमान पर बड़ी जीत दर्ज की. इससे पहले, वह आयरलैंड को भी पटखनी दे चुकी है. श्रीलंका के आगे कंगारुओं की राह आसान नहीं होगी. इस ऑर्टिकल में इसी पॉइंट पर बात होगी.

श्रीलंका की दमदार परफॉर्मेंस

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका ने अपने कैंपेन की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ की. इस मुकाबले को उसने 20 रनों से जीता. जबकि, दूसरे मैच में ओमान का मनोबल तोड़ते हुए 105 रनों से जीत दर्ज की. पिछले दो मैचों में श्रीलंका ने जबरदस्त परफॉर्मेंस की. बैटिंग में बल्लेबाजों ने जौहर दिखाए, तो बॉलिंग में गेंदबाजों ने. श्रीलंका को अपनी होम कंडीशन्स का खूब एडवान्टेज मिल रहा है. उसे ग्रुप बी के सभी मैच अपने घर में खेलने हैं. कोई टीम जब अपने होम ग्राउंड्स पर खेलती है, तो ज्यादा खतरनाक हो जाती है. टी20 वर्ल्ड कप में अब श्रीलंका डेंजरस टीम बन गई है. वह ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के नहीं होने के पीछे ये आदमी? सबसे बड़ा खेल खुला

संकट में हैं कंगारू टीम

ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में जीत के साथ शुरुआत की. पहले मैच में उसने आयरलैंड को 67 रनों से हराया. मिचेल मार्श चोटिल होने की वजह से इस मुकाबले में नहीं खेले. श्रीलंका के खिलाफ वह खेलेंगे, यह भी तय नहीं है. रिपोर्ट्स की मानें, तो वह वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं. उन्हें टेस्टिकुलर ब्लीडिंग हुई है. उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्टीव स्मिथ श्रीलंका पहुंच चुके हैं. लेकिन, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल मार्श के खेलने पर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. इसके अलावा, 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप बाद, ऐसा पहली बार है जब मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड आईसीसी इवेंट में नहीं खेल रहे हैं. कुल मिलाकर श्रीलंका के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम हल्की नजर आ रही है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला पल्लेकल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां पर मेजबानों के खिलाफ कंगारुओं का टी20 मैच का रिकॉर्ड काफी शर्मशार करने वाला  है. दोनों देशों के बीच पल्लेकल में 4 मैच खेले गए, जिनमें श्रीलंका ने 3 और ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच जीता है. मतलब ऑस्ट्रेलिया के लिए आफत ही आफत है. कुल मिलाकर इस मुकाबले में श्रीलंका मेहमान टीम को तगड़ी चुनौती देगा. 

वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()