मालामाल होंगे पैट कमिंस, IPL की वजह से मिलेगी बंपर डील
IPL 2026 : Punjab Kings के खिलाफ अपनी शानदार बॉलिंग के कारण Pat Cummins प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे. इसी बीच, एक ऑस्ट्रेलियन मीडिया की रिपोर्ट आई है जिसमें ये दावा किया गया है कि वो मालामाल होने वाले हैं.

पैट कमिंस (Pat Cummins) मालामाल होने वाले हैं. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कैप्टन पर ऑस्ट्रेलियन बोर्ड पैसे बहाने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, इसके पीछे की वजह भी आईपीएल ही है. आप सोचेंगे कैसे? दरअसल, खबर है कि SRH ने पैट कमिंस और उनके टीममेट ट्रेविस हेड दोनों को बड़ा ऑफर दिया है. लगभग 95 करोड़ रुपये का ऑफर. ताकि दोनों SRH और उनकी एफिलिएट फ्रैंचाइजी को वर्ल्डवाइड रिप्रजेंट कर सकें. इसमें कैच ये था कि वो इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल सकते थे.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा ऑफरहालांकि, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया भी कहां पीेछे रहने वाला है. सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कमिंस को CA की तरफ से 12 मिलियन डॉलर (लगभग 113 करोड़ रुपये) का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया है. ये कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए होगा. यानी हर साल के लिए 4 मिलियन डॉलर (लगभग 40.4 करोड़ रुपये) मिलेंगे.
उद्देश्य साफ है कि ऑस्ट्रेलियन टेस्ट टीम को पैट कमिंस सीरियसली लें. कम से कम 2029 तक. खबर है कि हेड को भी ऐसी ही डील ऑफर की गई है. ये कोई साधारण इन्क्रीमेंट नहीं है. कमिंस की सैलरी सीधा 1 मिलियन डॉलर बढ़ जाएगी. माने लगभग 10 करोड़ रुपये उनकी सैलरी बढ़ने वाली है.
कमिंस के इस नए कॉन्ट्रैक्ट में एक खास बात है, जो पिछली डील्स में नहीं थी. उन्हें 3 साल के स्पैन में इतने पैसे मिलेंगे ही चाहे वो कितने भी मैच खेलें.
इस खबर की टाइमिंग भी जबरदस्त है. अगले 12 महीने में ऑस्ट्रेलिया को 21 टेस्ट मैच खेलने हैं. इसमें बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज और इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और इंडिया के खिलाफ अवे सीरीज शामिल है.
ये भी पढ़ें : विनेश फोगाट जाएंगी गोंडा, एलिजिबिलिटी के सवाल पर दिया यह जवाब
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड ने क्या बताया?क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के हेड जेम्स ऑलसॉप ने भी इसे क्लीयर कर दिया है. उन्होंने कहा,
बिल्कुल. उन्होंने इसे कमाया है. वो ऑस्ट्रेलिया के लिए लंबे समय से परफॉर्म कर रहे हैं. ऐसे में मौजूदा हालातों को देखकर हमें फैसला लेना पड़ रहा है. ये अभी हमारे लिए बड़ी प्रायोरिटी है.
ऑलसॉप बताते हैं कि ये इतना आसान नहीं है. उन्होंने आगे कहा,
ये बहुत ट्रिकी बैलेंसिंग एक्ट है. एक चीज हमें पता है कि मार्केट का प्रेशर प्लेयर्स पर बढ़ रहा है. मल्टी फॉर्मेट प्लेयर्स जैसे कि पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड की बहुत ज्यादा डिमांड है. इसलिए हमारी ये प्रायॉरिटी है कि वो ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट के प्रति कमिटेड रहें.
वहीं, IPL की बात करें तो पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में है. टीम ने अब तक 11 मुकाबलों में 7 जीत दर्ज कर ली है. इसी के साथ टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर भी पहुंच गई है. पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में कप्तान पैट कमिंस ने भी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. वो इस मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे थे.
वीडियो: पंजाब किंग्स की यह कमजोरी क्या श्रेयस अय्यर को खिताब से कर देगी दूर?

