राहुल त्रिपाठी ने ज़ोर देकर दिलाया रिव्यू, फायदा नहीं उठा सके अनमोलप्रीत
राहुल त्रिपाठी ने बचाया विकेट.
.webp?width=210)
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच इकाना स्टेडियम में मैच खेला जा रहा है. इस मैच में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. सनराइजर्स के लिए कैप्टन एडन मार्करम ने वापसी की. SRH के लिए मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करने अनमोलप्रीत सिंह आए. मयंक जल्दी पवेलियन लौट गए, पर अनमोलप्रीत को उनके टीममेट राहुल त्रिपाठी ने बचा लिया.
# कैसे बचे अनमोलप्रीत?SRH की पारी का छठा ओवर. मयंक अग्रवाल को कृणाल पंड्या वापस पवेलियन भेज चुके थे. युवा पेसर यश ठाकुर बॉलिंग कर रहे थे. तीसरी बॉल ने लेंथ बॉल डाली. बॉल हल्की से स्विंग हुई और अंदर आ गई. पिच से बाउंस नहीं मिला, तो बॉल लो भी रही. अनमोलप्रीत को लगा बॉल और ऊपर आएगी, तो उन्होंने उस हिसाब से खेला. पर बॉल सीधे आकर उनके जांघ पर लगी.
माहौल टेंस हो गया. त्रिपाठी और अनमोलप्रीत बात करने लिए, रिव्यू लेना चाहिए या नहीं. अनमोलप्रीत अच्छे शॉट्स खेल रहे थे. 1-2 सेकंड ही बाकी थे, जब राहुल ने जोर देकर रिव्यू लिवा लिया. टीवी अंपायर ने चेक कर देखा, बॉल और बैट में काफी गैप था. यानी अल्ट्राएज में कोई समस्या नहीं थी. पर बॉल ट्रैकिंग ने सनराइजर्स को बचा लिया. दरअसल बॉल लो रही थी, पर फिर भी इतना बाउंस हुई थी कि विकेट्स को मिस कर गई.
हालांकि, इस रिव्यू से ज्यादा फायदा नहीं हुआ. अनमोलप्रीत बच गए, पर ज्यादा कुछ कर नहीं सके. आठवे ओवर में कृणाल पंड्या ने उन्हें LBW आउट कर दिया. इस बार भी रिव्यू लिया गया, पर कोई फायदा नहीं हुआ. अबकी बार अनमोलप्रीत साफ आउट थे. 26 बॉल पर 31 रन बनाकर अनमोलप्रीत लौट गए.
SRH को इससे भी बड़ा झटका अगली बॉल पर लगा. कैप्टन एडन मार्करम को एक शानदार बॉल डालकर पंड्या ने बोल्ड कर दिया. यानी IPL 2023 में SRH का स्वागत गोल्डन डक से हुआ. अगले ही ओवर में 13.25 करोड़ में बिकने वाले हैरी ब्रूक भी लौट गए. हैरी रवि बिश्नोई की एक फ्लाइटेड बॉल पर आगे बढ़कर खेलना चाहते थे. पर चकमा खा गए. विकेट के पीछे बचा-खुचा काम निकोलस पूरन ने कर दिया. 55 पर SRH की टीम के चार बल्लेबाज़ पवेलियन लौट चुके थे.
प्लेइंग XI -सनराइजर्स हैदराबाद: मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम (कप्तान), हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, आदिल राशिद.
लखनऊ सुपर जाइंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हूड्डा, मार्कस स्टॉइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, अमित मिश्रा, यश ठाकुर, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई.
वीडियो: विराट कोहली, शाहरुख खान का वायरल डांस वीडियो देख ट्रोल करने वाले शर्मिंदा होंगे!

