The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sreesanth Bowled Beautifully in US T10 Masters league took four wickets in his two overs

बुमराह का इंतजार करते रहे, उधर श्रीसंत ने गेंद से धमाल मचा दिया!

श्रीसंत की ऐसी बोलिंग, मौज़ आ गई.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2023, 09:15 PM IST)
Sreesanth took four wickets
श्रीसंत ने कमाल कर दिया (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

एस श्रीसंत. टीम इंडिया के लिए खेल चुके पेसर. लोग भारत-आयरलैंड मैच में बुमराह को देखने का इंतजार करते रहे और श्रीसंत ने अमेरिका की T10 लीग में कमाल कर दिया. उन्होंने टेक्सस चार्जर्स के बल्लेबाजों को धूल चटा दी. श्रीसंत ने अपने दो ओवर्स के कोटे में चार विकेट ले डाले. इससे पहले श्रीसंत की टीम मॉरिसविल यूनिटी ने टॉस जीता और पहले बोलिंग का फैसला किया. टेक्सस के लिए हफ़ीज़ ओपन करने उतरे और पहले ही ओवर में दो चौके मार दिए.

अब दूसरा ओवर लेकर आए श्रीसंत. उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर हफ़ीज़ को क्रिस गेल के हाथों कैच करा दिया. श्रीसंत की ये गेंद एकदम सीधी और फ़ुल थी. हफ़ीज़ ने स्विंग की उम्मीद में बल्ला घुमा दिया. लेकिन गेंद एकदम सीधी ही रही और मिड-विकेट पर खड़े गेल ने आसान कैच पकड़ हफ़ीज़ को वापस भेज दिया. अगली गेंद पर सिंगल आया.

और फिर तीसरी गेंद पर श्रीसंत ने दूसरे ओपनर को भी आउट कर दिया. श्रीसंत की ये गेंद आउट स्विंगर थी. बल्लेबाज ने इसे हवा में उछाला लेकिन बाउंड्री के बाहर नहीं पहुंचा पाए. डीप एक्स्ट्रा कवर पर खड़े फ़ील्डर ने आसानी से कैच पकड़ लिया. श्रीसंत ने इस ओवर में सिर्फ़ तीन रन देकर दो विकेट ले लिए. और टेक्सस को बैकफ़ुट पर धकेल दिया.

हालांकि इसके बाद टेक्सस ने बेहतरीन वापसी की और आठ ओवर्स में 94 रन बना डाले. लेकिन तभी श्रीसंत नौवां ओवर लेकर लौटे. इस बार उनकी पहली ही गेंद पर छक्का पड़ गया. लेकिन इससे विचलित हुए बिना उन्होंने अगली गेंद सीधी डाली. बल्लेबाज ने जोर से मारने के चक्कर में इसे हवा में उठा दिया. बैकवर्ड पॉइंट के फ़ील्डर ने ये आसान कैच पकड़ श्रीसंत को एक और विकेट दिला दिया.

और फिर श्रीसंत ने ओवर की चौथी गेंद पर एक और विकेट अपने नाम कर लिया. श्रीसंत की इस फुलटॉस को बैटर ने हवा में खेला और लॉन्ग ऑन पर खड़े फ़ील्डर ने इस आसान कैच को थाम, श्रीसंत को चौथा विकेट दिला दिया. हालांकि उनकी बेहतरीन बोलिंग के बावजूद मॉरिसविल की टीम ये मैच हार गई. टेक्सस ने पहले बैटिंग करते हुए अपने दस ओवर्स में 109 रन बनाए थे. जवाब में मॉरिसविल की शुरुआत ही खराब हो गई.

पार्थिव पटेल पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए. पारी के तीसरे ओवर में क्रिस गेल भी वापस लौट गए. उन्हें मोहम्मद हफ़ीज़ ने अपनी ही गेंद पर लपका. शेहान जयसूर्या ने थोड़ा स्ट्रगल किया लेकिन उनका ये स्ट्रगल बहुत देर नहीं चल पाया. वह 22 रन बनाकर आउट हुए.

अपने दूसरे ओवर में हफ़ीज़ ने दो विकेट्स लेकर रही-सही कसर भी पूरी कर दी. हफ़ीज़ अपनी टीम के सबसे सफल बोलर रहे. उन्होंने दो ओवर्स में दस रन देकर तीन विकेट निकाले. जीत के लिए 110 रन का लक्ष्य लेकर उतरी मॉरिसविल की टीम दस ओवर्स में 75 रन ही बना पाई.

वीडियो: वेंकटेश प्रसाद ने सुनील शेट्टी के साथ फोटो शेयर कर KL राहुल पर क्या कह दिया?

Advertisement

Advertisement

()