'हरभजन सिंह ने 'थप्पड़ कांड' से 1 करोड़ बनाए', श्रीसंत ने इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया
Slapgate: 'थप्पड़ कांड’ विवाद IPL के पहले एडिशन 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में हुआ था. Harbhajan Singh मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और S Sreesanth किंग्स इलेवन पंजाब का.

IPL 2008 में हुआ ‘स्लैपगेट’ विवाद का भूत इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फिर पीछा कर रहा है. करीब दो दशक पहले हुए 'थप्पड़ कांड' को लेकर टीम इंडिया के पेसर एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिनर पर इस शर्मनाक घटना से फायदा उठाने का आरोप लगाया.
श्रीसंत ने हाल ही में एक विज्ञापन को लेकर हरभजन सिंह की सार्वजनिक तौर पर जमकर आलोचना की. उन्होंने कहा कि उस घटना के बाद समय के साथ तनाव कम हो गया था, लेकिन 'स्लैपगेट' को कमर्शियलाइज करने की वजह से उनका रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो गया.
हरभजन ने कमाए एक करोड़पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत का दावा है कि हरभजन ने उसी 'थप्पड़ कांड' विवाद से एक टीवी विज्ञापन से 80 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये की कमाई की. इसके अलावा हरभजन ने श्रीसंत से कहा था कि वह इस एडवरटाइजमेंट को अपने पर्सनल सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रमोट करें. श्रीसंत ने मलयालम न्यूज आउटलेट मातृभूमि से बात करते हुए कहा,
मैंने पहले कभी किसी इंटरव्यू में भज्जी के बारे में इस तरह बात नहीं की.
श्रीसंत ने दावा किया कि हरभजन सिंह ने हाल ही में 'स्लैपगेट' विवाद पर एक एडवर्टाइजमेंट बनाया. उन्होंने कहा,
भज्जी इंस्टाग्राम पर ब्लॉक“हाल ही में उन्होंने (हरभजन सिंह) इस (थप्पड़ कांड) बारे में एक ऐड बनाया और लगभग 80 लाख या 1 करोड़ रुपये कमाए. फिर उन्होंने मुझे फोन किया और कहा, 'तुम्हें इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर डालना चाहिए' मैंने कहा, 'मैं माफ कर दूंगा, लेकिन मैं कभी भूलूंगा नहीं.' अगर कोई हमारे साथ कुछ गलत करता है, तो हम उसे माफ कर सकते हैं. लेकिन हमें भूलना नहीं चाहिए कि अगर हम भूल जाएंगे तो वही इंसान हमारे साथ फिर वही गलती करेगा. वे इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं. इसमें कोई शक नहीं है.”
श्रीसंत ने बताया कि उन्होंने हरभजन सिंह को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया,
कब हुआ ‘थप्पड़ कांड’ विवाद?"मेरा उनसे (हरभजन सिंह) कोई संबंध नहीं है. मैं हमेशा कहता था कि वह भाई जैसा है. लेकिन एक-दो महीने पहले जब उन्होंने एक ऐड किया, तो मैंने उन्हें अपने इंस्टाग्राम पर भी ब्लॉक कर दिया, क्योंकि मेरे पापा और मम्मी ने मुझे माफ करना सिखाया है, लेकिन भूलना नहीं. मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है. मुझे उनकी जरूरत नहीं है. ईश्वर उन्हें और उनके परिवार को सलामत रखे. अश्विन समेत कई इंटरव्यू में उन्होंने मेरी बेटी के बारे में बात की. लोग सोचेंगे कि हरभजन कितने अच्छे इंसान हैं. लेकिन, मेरी नजर में भारत के लिए खेलने से लेकर अब तक यह सब एक्टिंग है. श्रीसंत ऐसी एक्टिंग नहीं कर सकता."
यह ‘थप्पड़ कांड’ विवाद IPL के पहले एडिशन 2008 में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में हुआ था. हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे और श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब का. मैच के बाद, हैंडशेक के दौरान हरभजन सिंह से थप्पड़ खाने के बाद रोते हुए श्रीसंत कैमरे की पकड़ में आए.
इस घटना पर काफी बवाल हुआ. इसके बाद, हरभजन सिंह पर सख्त कार्रवाई की गई और उन्हें IPL के बाकी सीजन से बैन कर दिया गया. उनकी पूरी मैच फीस भी काट ली गई. इस विवाद ने टूर्नामेंट पर असर डाला था.
ये भी पढ़ें: 25वां ग्रैंड स्लैम जीतेंगे नोवाक जोकोविच? कार्लोस अल्कराज फ्रेंच ओपन से हटे
श्रीसंत IPL 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे. टूर्नामेंट के पहले सीजन में उन्होंने पंजाब के लिए शानदार बॉलिंग करते हुए 15 मैचों में 19 विकेट लिए थे. इस दौरान उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 29 रन पर 3 विकेट रही.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

