क्रिकेट के मिस्टर 360 डिग्री यानी एबी डीविलियर्स. बीते साल 19 नवंबर को इस महानखिलाड़ी ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था. अब इतने समय के बादउन्होंने अपने इस फैसले पर बात की है. और इस बातचीत में उन्होंने कहा कि वह साउथअफ्रीकी क्रिकेट, और IPL टीम RCB के लिए अभी भी एक किरदार निभाने की उम्मीद मेंहैं. आपको बताएं, ये किरदार युवा खिलाड़ियों को मेंटॉर करने से जुड़ा हो सकता है.बीते कुछ सालों से डीविलियर्स युवा खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं. और अपने इसीकिरदार की बात डीविलियर्स ने संडे टाइम्स के साथ की है. उन्होंने कहा, ‘मैं अब भीमानता हूं कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेट में मुझे एक भूमिका निभानी है. और वहां, IPL मेंभी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ. मुझे नहीं पता कि आगे क्या होगा. लेकिन मैं इसेएक समय में एक दिन के तौर पर लूंगा और देखूंगा. मैं पिछले कुछ वर्षों से क्षमता औरयोग्यताओं वाले कुछ युवाओं की देखभाल कर रहा हूं और उन्हें सलाह दे रहा हूं.’ अपनीबात आगे रखते हुए उन्होंने कहा, ‘कोई इसके बारे में नहीं जानता है. और आशा करताहूं, मैं भविष्य में एक दिन पीछे पलटकर देखूंगा. यह जानते हुए कि मैंने कुछखिलाड़ियों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है. अभी के लिए यही मेरा फोकस है. और मैंनहीं जानता कि ये प्रोफेशनल तौर पर होगा या फिर अनौपचारिक तौर पर. लेकिन हम देखेंगेकि हम इसके साथ कहां जाते है.’ # रिटायरमेंट पर क्या बोले? डीविलियर्स ने अपनेरिटायरमेंट पर भी बात की है. उन्होंने बताया कि कोरोना के कारण उनका खेल खराब हुआथा, जिसकी वजह से वो इस खेल का आनंद नहीं ले पा रहे थे. और यही संकेत देखकरउन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया. अपनी बात रखते हुए डीविलियर्स ने कहा, ‘मैंनेअपने आपको मैदान में पाया, जहां रन बनाना और टीम के लिए स्कोर करना वास्तव में हरउस चीज से मेल नहीं खाता जो इसके साथ जाती है. और वहीं से संतुलन मेरे दस्ताने कोलटकाने की ओर बढ़ने लगा. मैं कभी भी वो इंसान नहीं रहा जो अपनी क्षमता, क्रिकेटिंगस्किल्स और एनर्जी को पुश करे. मैंने हमेशा खेल का लुत्फ उठाने के लिए खेला है. औरजिस मिनट वो नीचे जाने लगा, मुझे पता था मेरे लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है.’ बतादें, एबी डीविलियर्स बीते साल IPL में RCB की जर्सी में नज़र आए थे.