एक ओवर में ज्यादा से ज्यादा कितने रन बन सकते हैं. 6 बॉल पर छह छक्के पड़ जाएं तो36. पर अब जरा अपना हिंदुस्तानी दिमाग लगाइये. तुरंत रन 36 से ज्यादा हो जाएंगे. आपएक-आध नो बॉल पड़वा देंगे. एक-आध वाइड बॉल डलवा देंगे. और ऐसा ही हुआ है दक्षिणअफ्रीका में. नहीं, नहीं भारत-दक्षिण अफ्रीका वाली सीरीज में नहीं. ज्यादा खुश नाहोइये. ये कारनामा हुआ है दक्षिण अफ्रीका के एक घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट मोमेंटमवनडे कप में. एक ओवर में 37 रन बने हैं. उसमें भी 6 नहीं, 5 छक्के पड़े हैं. बल्लाचला है जेपी डुमिनी का.डुमिनी ने एक ओवर में बनाए 37 रन.अब आप सोच रहे होंगे कि 5 छक्के पड़े फिर भी 37 रन कैसे बन गए. एक नो बॉल पड़ गईना. उस पर भी डुमिनी ने चौका जड़ दिया. अब ज्यादा गणित ना लगाओ. हम ही समझाए दे रहेहैं. डुमिनी खेल रहे थे केप कोबराज़ की तरफ से. मैच था नाइट्स से. नाइट्स ने पहलेबल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 239 रन बनाए. जवाब में केप कोबराज़ माने डुमिनी कीटीम ने 37 ओवर में ही 245 रन बनाकर मैच जीत लिया. ओर डुमिनी ने ये कारनामा इसी37वें ओवर में किया. सामने बॉलर थे एडी ली. पहली गेंद पर छक्का. दूसरी पर छक्का.तीसरी पर छक्का, चौथी पर भी छक्का...युवराज सिंह याद आ गया ना....मगर पांचवीं गेंदपर 2 ही रन बने. मतलब 5 गेंद में बन गए 26 रन. फिर हो गया आपके मन वाला काम. नोबॉल. उस पर भी डुमिनी ने चौका जड़ दिया. मिले 5 रन. टोटल हुए 31 रन. फ्री हिट मिलगया. और उस पर डुमिनी ने उड़ा दिया एक और छक्का. बन गए 37 रन. एडी ली का बाजा बजगया. डुमिनी ने इस पारी में 70 रन बनाए. 37 गेंदों में. 7 छक्कों और दो चौकों कीमदद से.रिकॉर्ड हालांकि 39 रन का है# लिस्ट-ए क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड 39 रन का है.जिम्बाब्वे के एल्टन चिगुम्बुरा ने 2013-14 में ढाका में शेख जमाल टीम की तरफ सेखेलते हुए एक ओवर में 39 रन बनाये थे. बॉलर थे अबाहानी लिमिटेड के अलाउद्दीन बाबु.उस ओवर में चिगुम्बुरा ने चार छक्के और तीन चौके लगाए थे और साथ ही दो वाइड और एकनो बॉल भी फेंकी गई थी.गिब्स ने वनडे मैच में जड़े थे 6 छक्के.# वहीं, वन डे इंटरनैशनल की बात करें तो एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन बनाने कारिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ही हर्शल गिब्स के नाम है. उन्होंने 2007 विश्व कप मेंनीदरलैंड्स के खिलाफ डैन वैन बंज के एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़े थे.याद हैं ना युवी के वो 6 छक्के.# टी 20 इंटरनैशनल में जलवा अपने युवराज सिंह का है. उन्होंने 2007 वर्ल्डकप मेंइंग्लैंड के गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के मारे थे. कौन भूलसकता है उसे. वो एक ओवर में बने 36 रन. गजबै था.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: अंडर19 वर्ल्ड कप में शुभम गिल का ये शॉट विराट कोहली के धांसू शॉट की याद दिला रहाहैनई ओपनिंग जोड़ी, फिर भी भारत ने 10 विकेट से जिंबाब्वे को पटका61 पर 4 विकेट थे, 64 पर पूरी टीम आउट हो गईगुस्साए विराट कोहली ने मैच रैफरी के कैबिन में जाकर क्या कहा है?हार्दिक पांड्या से कहना चाहता हूं- टोपा हो का बेजयपुर की गलियों से निकला ये जोरदार बॉलर सबको चौंका रहा हैसाउथ अफ्रीका में कोहली ने वो किया है, जो अब तक सिर्फ सचिन ने किया थाएबी डीविलियर्स ने एक बार फिर बता दिया कि वो क्यों सबके चहेते हैं!लल्लनटॉप वीडियो देखें-