The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • South Africa coach Shukri Conrad reminds cupcake on shedding choker tag

'कपकेक' के बहाने फिर टीम इंडिया के मजे ले गए साउथ अफ्रीकी कोच?

कपकेक’ वाला तंज दरअसल टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर्स से जुड़ा हुआ था. साउथ अफ्रीका और भारत के मुकाबले के मैच के लिए एक एड तैयार किया गया था.

Advertisement
SOUTH AFRICA, shukri conrad, cricket news
साउथ अफ्रीकी कोच ने फिर दिया बड़ा बयान. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
2 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 07:00 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साउथ अफ्रीका के कोच शुक्री कोनराड (Shukri Conrad) की रणनीतियां तो क्रिकेट ग्राउंड पर कमाल कर ही रहीं, उनके बयान भी चर्चा का कारण बन रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कोनराड ने फिर ऐसा बयान दिया है जो कि भारतीय फैंस के जख्म को कुरेद देगा. कोनराड से यहां साउथ अफ्रीका के चोकर्स टैग को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने 'सी' से कपकेक याद दिला दिया.

कोनराड ने क्यों याद दिलाया कपकेक?

चोकर्स टैग के दबाव को लेकर जब कोनराड से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा,

Image embed

‘कपकेक’ वाला तंज दरअसल टूर्नामेंट के ब्रॉडकास्टर्स से जुड़ा हुआ था. साउथ अफ्रीका और भारत के मुकाबले के मैच के लिए एक एड तैयार किया गया था. इस एड में एक साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी का किरदार कर रहे अभिनेता को ‘कपकेक’ खाते हुए दिखाया गया था. यह इस टीम पर लंबे समय से लगाए जाते रहे ‘चोकर’ टैग पर व्यंग्य था. विवाद बढ़ने के बाद हालांकि इस एड को हटा लिया गया था. साउथ अफ्रीका ने इसके बाद अहमदाबाद में मेज़बान भारत को 76 रन से करारी शिकस्त दी थी. इसी कारण कोनराड ने कपकेक शब्द का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें : करियर डिफाइनिंग पारी, संजू ने विराट-रोहित को क्यों याद किया?

सेमीफाइनल के लिए तैयार कोनराड

सेमीफाइनल मैच को लेकर कोनराड ने कहा,

Image embed

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका पिछली बार भी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. 2024 के उस फाइनल में उसे भारत के हाथों ही हार मिली थी.

वीडियो: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()