साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच ग़ज़ब का मैच हो गया टाई और फिर हुआ सुपर ओवर
जो कमाल टाई करने में मलिंगा ने किया था, उससे दुगना इमरान ताहिर ने सुपर ओवर में कर दिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
श्रीलंका की टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. दौरे का पहला टी-20 मैच 19 मार्च को खेला गया. खूब रोमांचक मैच रहा. श्रीलंकाई टीम लड़खड़ाते हुए 134 रन बना सकी. 135 रन के टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 18 ओवर के बाद 129 रन बना लिए थे. 12 गेंदों में 6 रन चाहिए थे लेकिन लसिथ मलिंगा और इसुरु उदाना ने गजब की बॉलिंग की. 19वें ओवर में मलिंगा ने सिर्फ 1 रन दिया और 1 विकेट भी लिया. आखिरी ओवर में उदाना ने 3 रन देकर एक विकेट लिया. आख़िरी गेंद पर दो रन चाहिए थे लेकिन इमरान ताहिर एक ही रन बना सके. मैच हो गया टाई.
टाई हुआ तो फिर सुपर ओवर आया
साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर और वान डर डुसेन बैटिंग को और अफ्रीका की ओर से इमरान ताहिर बॉलिंग को आए. अफ्रीका ने 6 गेंदों पर मिलर के एक छक्के और एक चौके मदद से 14 रन बनाए. श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 15 रन का टारगेट मिला. इमरान ताहिर बॉलिंग को आए और सिर्फ 4 रन दिए. और अफ्रीका की टीम ने मैच जीत लिया. मिलर को 41 रन और सुपर ओवर में शानदार बैटिंग के लिए 'मैन ऑफ दी मैच' का ख़िताब दिया गया.
साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार सुपर ओवर में पहुंची
अभी तक कुल 12 टी-20 मैच सुपर ओवर तक गए हैं. श्रीलंका की टीम दूसरी बार सुपर ओवर तक पहुंची थी. इस मैच में हार के साथ सुपर ओवर में श्रीलंका का स्कोर 1-1 हो गया है. साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार सुपर ओवर तक पहुंची और जीत गई.
भारतीय टीम भी एक बार सुपर ओवर तक पहुंची हुई है. ध्यान है आपको? टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच टाई हो गया था. इस मैच के सुपर ओवर में भारत ने 3-0 से बॉल आउट करके मैच जीत गई थी.
वीडियो- वो किस्से जब क्रिकेट मैच अजीबोगरीब वजहों से रुक गए
वीडियो- वो किस्से जब क्रिकेट मैच अजीबोगरीब वजहों से रुक गए

