The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sourav Ganguly targets selectors for dropping Shreyas Iyer ind vs eng

श्रेयस को टेस्ट टीम में होना ही चाहिए था, गांगुली ने वजह भी बताई है

Shreyas Iyer को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना गया. हालांकि अय्यर का हालिया फॉर्म बेहद ही शानदार रहा है. चाहे आईपीएल 2025 हो या डोमेस्टिक क्रिकेट. श्रेयस के बल्ले से खूब रन बरसे हैं.

Advertisement
Shreyas iyer, cricket news, sports news
श्रेयस अय्यर ने 2024 में खेला था पिछला टेस्ट. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
11 जून 2025 (पब्लिश्ड: 06:04 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पहले घरेलू क्रिकेट और फिर IPL में कमाल के प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की खूब चर्चा हो रही. चर्चा इस बात की भी है कि उन्हें इंग्लैंड दौरे पर गई टेस्ट टीम का हिस्सा होना चाहिए था. लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जिससे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) खुश नहीं हैं. गांगुली का मानना है कि भले ही ये फॉर्मेट अलग है, लेकिन अय्यर का हालिया फॉर्म उन्हें इंग्लैंड ले जाने के लिए काफी था. 

अय्यर को टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं सौरव गांगुली

अय्यर वनडे टीम में तो नियमित रूप से शामिल रहे हैं लेकिन साल 2024 के बाद से उन्होंने टीम इंडिया के लिए कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. गांगुली के मुताबिक अय्यर जिस तरह के फॉर्म में हैं उसे देखते हुए टेस्ट फॉर्मेट में उन्हें आजमाया जाना चाहिए. उन्होंने एक निजी यूट्यूब चैनल से कहा,

Embed

गौतम गंभीर ने इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले कहा था कि अय्यर को अब भी बुलाया जा सकता है. उन्होंने कहा,

Embed

सौरव गांगुली को युवा ब्रिगेड पर भरोसा

रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में टीम इंडिया के लिए राह आसान नहीं होगी. माना जा रहा है कि शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम में कई युवा चेहरे हैं, ऐसे में सीरीज जीतने की उम्मीद की जाए. हालांकि गांगुली को युवा ब्रिगेड पर पूरा भरोसा है. उनके मुताबिक भारत ने पहले भी युवा नामों के दम पर सीरीज जीती है और ऐसा फिर हो सकता है. उन्होंने कहा,

Embed

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. सीरीज का पहला मैच लीड्स में खेला जाएगा. भारतीय टीम फिलहाल केंट में अभ्यास कर रही है. इससे पहले उन्होंने लॉर्ड्स में फिटनेस ड्रिल्स भी की थी. 

वीडियो: आईपीएल के बाद श्रेयस अय्यर ने एक और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया

Advertisement

Advertisement

()