BCCI प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने रवि शास्त्री को टीम इंडिया से अलग होने के लिएमजबूर किया. ऐसा हम नहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ कह रहेहैं. लतीफ की मानें तो गांगुली के इस फैसले की नींव साल 2017 में ही पड़ गई थी. जबअनिल कुंबले की जगह रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की कोचिंग संभाली थी. बता दें किशास्त्री का कॉन्ट्रैक्ट 2019 वनडे वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया था. जिसे बाद मेंदो साल के लिए बढ़ाया गया. लतीफ का दावा है कि गांगुली ने खुद से आगे आकर शास्त्रीसे कहा होगा- बॉस, अब जाने का वक्त है. लतीफ ने एक यूट्यूब वीडियो में कहा, 'यह सबउस वक्त शुरू हुआ जब अनिल कुंबले को गलत तरीके से कोच के पद से हटाया गया. रविशास्त्री ने कोई कोचिंग कोर्स नहीं किया था और इसके बाद भी वह कोच के रूप मेंडायरेक्ट एंट्री कर गए. यह एक मजबूत ग्रुप था. कुंबले के पास 600 से ज्यादा विकेट्सथे और सौरव गांगुली तथा राहुल द्रविड़ उनके टीममेट्स रह चुके थे. यह तिकड़ी बहुतमजबूत है. अगर शास्त्री आगे भी कोच के रूप में काम करना चाहते होंगे, तो भी पक्केतौर पर गांगुली ने शास्त्री से कहा होगा- बॉस ये जाने का टाइम है. यह चीज T20वर्ल्ड कप के पहले से ही पक रही थी. यह व्यक्तिगत हमले हैं और इंडियन क्रिकेट परइनका असर पड़ा है. 1990 की शुरुआत में पाकिस्तान के साथ जो हुआ वो अब इंडियनक्रिकेट के साथ हो रहा है.'Former Pakistan captain Rashid Latif has made a sensational revelation over thepolitics in Indian cricket as he claimed that Sourav Ganguly forced Ravi Shastrito resign from the head coach role.— Goat Rohit (@Rohit_Goat) January 28, 2022 लतीफ ने यह भी कहा कि मैदान के बाहरके विवादों के चलते भारत ने T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन किया. लतीफ के मुताबिकटीम दो ग्रुप में बंटी थी और कोहली-राहुल अलग-अलग बैठते थे. लतीफ ने कहा, 'फील्ड केबाहर की टेंशन टीम की परफॉर्मेंस पर असर डालती है और यहां पर ठीक यही हुआ. कोहली केसाथ कौन बैठता था? बाईं ओर सिराज. और दाएं पर ऐसे प्लेयर्स होते थे जिन्हें कोईनहीं जानता. इस पिक्चर से सब साफ है. केएल राहुल टीम को हैंडल नहीं कर सकते और येदेखने वाली बात होगी कि रोहित अपनी फिटनेस को कैसे मेंटेन रखेंगे.' बता दें किविराट कोहली से कप्तानी लिए जाने के बाद से ही तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं. सभीलोग इसमें अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. लेकिन पर्दे के पीछे की बात तो किसी को नहींपता. बताया जा रहा है कि विराट की जगह टेस्ट में भी अब रोहित ही कप्तानी करेंगे.