सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में भर्ती
इसी महीने की शुरुआत में सीने में दर्द के चलते सौरव गांगुली को अस्पताल में भर्ती किया गया था
Advertisement

सौरव गांगुली. फोटो: Sourav Ganguly
Quick AI Highlights
Click here to view more
BCCI प्रेसिडेंट और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की तबीयत फिर से खराब हो गई है. बुधवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत की वजह से उन्हें कोलकाता स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ी थी. तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था.
अस्पताल में सौरव गांगुली को निगरानी में रखा गया है. उनकी जांच की रिपोर्ट्स में ECG में मामूली सा बदलाव दिखा है. डाक्टर्स ने स्थिति को काबू में बताया है.
Under observation and being monitored. @SGanguly99 tests being done. Minor changes in the ECG. Doctors say they are in control.
— Boria Majumdar (@BoriaMajumdar) January 27, 2021
उस समय आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरव गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत होने के चलते दो जनवरी कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. बताया गया था कि गांगुली अपने घर के जिम में ट्रेडमिल कर रहे थे, तभी उन्हें सीने में तकलीफ हुई थी. अस्पताल में भर्ती होने के बाद पांच दिन तक उनका इलाज चला. सात जनवरी को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. अस्पताल से बाहर आने के बाद सौरव गांगुली ने मीडिया से बात की थी. उन्होंने कहा था कि वह अब ठीक हैं और जल्द ही वापसी करेंगे. अस्पताल से घर आने के बाद से गांगुली के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही थी. लेकिन फिर से उनके सीने में दर्द हुआ है. 48 वर्षीय सौरव गांगुली भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया 2003 के विश्वकप फाइनल तक पहुंची. इंग्लैंड में चर्चित नेटवेस्ट वनडे सीरीज की ट्रॉफी भी उन्हीं के नेतृत्व में जीती गई थी.BCCI Chief Sourav Ganguly being taken to Apollo Hospital in Kolkata after he complained of chest pain. More details awaited.
(File photo) pic.twitter.com/e72Iai7eVz — ANI (@ANI) January 27, 2021

