The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Siraj now and Umesh Then how BCCI selected random players for T20I series vs Australia and South Africa

सिराज-उमेश की वापसी की ये वजहें कोई नहीं बताएगा!

'मुझे नहीं पता है, मुझसे मत पूछो ना.'

Advertisement
Umesh Yadav, Siraj, Team India, Indian Cricket Team
सिराज और उमेश ने बारी-बारी से की T20I टीम में वापसी
pic
सूरज पांडेय
30 सितंबर 2022 (अपडेटेड: 30 सितंबर 2022, 07:12 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

इंडियन क्रिकेट टीम. पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा फेमस और सबसे ज्यादा फ़ैन्स वाली क्रिकेट टीम. इस टीम के चाहने वाले पूरी दुनिया में फैले हैं. और इन तमाम फ़ैन्स के इमोशन वाली टीम को चलाने वाली संस्था का नाम BCCI है. जिसके मौजूदा प्रेसिडेंट सौरव गांगुली और सेक्रेटरी जय शाह हैं.

BCCI से उम्मीद की जाती है कि ये पारदर्शी तरीके से देश की क्रिकेट को चलाएंगे. कम से कम फ़ैन्स के प्रति जवाबदेह रहेंगे. लेकिन ये संस्था अपने ही तरीके से चल रही है. सेलेक्शन कमिटी कमाल के सेलेक्शन करती है. और फिर उनकी सेलेक्ट टीम कमाल का प्रदर्शन कर फ़ैन्स को निराश करने का काम सफलता पूर्वक करती है.

इस कमिटी ने हमें कई कमाल के सेलेक्शन दिए हैं. और इनमें सबसे ताजा दो उदाहरणों के सहारे आज हम टाइमपास करने का प्रयास करेंगे.

# उमेश यादव

भारतीय क्रिकेट टीम, एशिया कप में बहुत बुरे प्रदर्शन से लौटी. अगला चैलेंज, ऑस्ट्रेलिया. टीम सेलेक्ट हुई. फिर सीरीज़ से ठीक पहले पता चला कि मोहम्मद शमी को कोविड हो गया. वो पूरी सीरीज़ से बाहर हो गए. उनकी जगह कौन आया? उमेश यादव.

जी हां, वही उमेश यादव जिन्होंने भारत के लिए आखिरी बार फरवरी 2019 में T20I मैच खेला था. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 24 फरवरी 2019 को विशाखापत्तनम में हुए इस मैच में उमेश ने यार ओवर्स में 35 रन दिए थे. उमेश आए. मोहाली में हुआ पहला T20I मैच खेला. दो ओवर में 27 रन देकर दो विकेट निकाले.

और फिर अगले दो मैच में बाहर बैठे. अब उमेश स्क्वॉड प्लेयर के रूप में साउथ अफ्रीका सीरीज़ खेल रही टीम इंडिया के साथ हैं. उमेश के बारे में एक और मजेदार बात है. वो इस सेलेक्शन से पहले इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. वहां उन्हें चोट लगी. और इस चोट के रिहैब के लिए वह बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकैडमी जाने वाले थे.

लेकिन एकाएक सेलेक्शन कमिटी से फोन गया और उमेश टीम से आ जुड़े. इस मास्टरस्ट्रोक के लिए पर्दे के पीछे कितनी कसरत हुई, कोई नहीं जानता. क्योंकि हमारी, सॉरी टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी अब प्रेस कॉन्फ्रेंस जैसी औपचारिकताओं में टाइम नहीं वेस्ट करती. इसलिए उन्होंने इंजर्ड इंसान को ना सिर्फ मैच खिला दिया, बल्कि उसे अब भी स्क्वॉड के साथ टहिला रहे हैं.

# मोहम्मद सिराज

सिराज टेस्ट क्रिकेट में कमाल की बोलिंग करते हैं. एकदम बेहतरीन. उन्होंने कुछ टुकड़ों में लिमिटेड ओवर्स में भी अच्छी बोलिंग की हुई है. लेकिन ओवरऑल देखें तो वह इस फॉर्मेट में ठीकठाक महंगे साबित होते हैं. लेकिन यहां बात सस्ते या महंगे की है ही नहीं. बात ये है कि सिराज T20I फॉर्मेट के सेटअप में दूर-दूर तक नहीं थे.

सिराज आखिरी बार फरवरी महीने में श्रीलंका के खिलाफ़ हुए T20I मैच में भारत के लिए खेले थे. उसके बाद IPL2022 हुआ. जहां उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा. IPL2022 में सिराज को खूब मार पड़ी. इस बरस उन्होंने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए. जबकि उनका स्ट्राइक रेट 34 और ऐवरेज 57 से ज्यादा का रहा.

यानी IPL2022 में सिराज को हर 34वीं गेंद पर विकेट मिला. जबकि उस विकेट के लिए उन्होंने 57 रन लुटाए. एक बार फिर से डॉनल्ड ट्रंप जी को याद करते हुए कहना चाहूंगा- ट्रेड इतिहास की सबसे खराब डील. और इसके बाद उन्होंने इस फॉर्मेट में कोई मैच नहीं खेला. और अब उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया है.

क्यों किया गया? पता नहीं. पता कैसे ही चले, चेतन सर प्रेस कॉन्फ्रेंस तो करते नहीं. और ना ही वो ट्विटर पर Q&A सेशंस आयोजित करते हैं कि उनसे सवाल किया जा सके. अरे हां, सवाल से याद आया. सवाल करने क्यों? प्रेसिडेंट गांगुली तो ऑलरेडी काफी मीडिया फ्रेंडली हैं. वो अक्सर प्लेयर्स के भविष्य पर अपडेट्स देते रहते हैं. हालांकि उनकी पोजिशन पर बैठे व्यक्ति को सेलेक्शन मीटिंग में बैठने का अधिकार नहीं है.

लेकिन बॉस, रूल तो आम लोगों के लिए होते हैं. दादा तो लेजेंड हैं. वो तो सेलेक्शन कमिटी के भविष्य के प्लांस पर खुलासे कर ही सकते हैं. उन्होंने तो ऋद्धिमान साहा को भी टीम में जगह दिलाने की बात कही ही थी. और अभी संजू पर भी बोले ही हैं. और दादा बोले हैं, तो सही ही होगा. संजू भविष्य के प्लांस में होंगे ही. और ऐसे ही किसी रोज, प्लास्टिक पीटते-पीटते या किसी ग्राउंड में क्रिकेट खेलते हुए मैं ही ट्वीट करके आपको बता दूंगा- SANJU IS BACK.

बस सवाल मत करिएगा कि क्यों और कैसे बैक हुए. क्योंकि- 'मुझे नहीं पता है, मुझसे मत पूछो ना.'

पाकिस्तानी बोलर के 'घर' में खेलने जा रहे भारत का फिर हारना तय?

Advertisement

Advertisement

()