पहले सेंचुरी के लिए सुनाया, फिर बाबर से मिलकर क्या बोला कॉमेंटेटर?
बाबर से मिले साइमन डूल.

साइमन डूल. न्यूज़ीलैंड के पूर्व पेसर. आजकल कॉमेंट्री करते हैं. और ऐसा करते हुए बिना झिझके अपनी राय खुलकर रखते हैं. इस चक्कर में उन्हें कई बार गाली भी खानी पड़ती है. लेकिन डूल को इससे फ़र्क नहीं पड़ता. हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म की आलोचना की थी.
और इस आलोचना के बाद अब उनका बाबर से मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो के लिए उनके साथी कॉमेंटेटर्स ने डूल के मजे भी लिए. पूरा मामला याद दिलाएं तो पेशावर ज़ाल्मी और क़्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच PSL मैच था. जहां बाबर ने सेंचुरी मारी. और इसी सेंचुरी के दौरान डूल ने उनकी आलोचना की.
डूल इस बात से नाखुश थे कि बाबर ने सेंचुरी तक पहुंचने के लिए, अच्छी शुरुआत के बावजूद बाद में स्लो खेला. बताएं कि बाबर ने सेंचुरी पूरी करने के लिए आखिरी 17 रन 14 गेंदों में बनाए. इस बारे में कॉमेंट्री करते वक्त डूल ने कहा था,
'बीते कुछ वक्त से टीम को आगे रखने की जगह, बाकी सब हो रहा है. बाउंड्रीज की कोशिश नहीं की जा रही है, जबकि बहुत सारे धाकड़ बल्लेबाज आने बाकी हैं. शतक ठीक हैं, स्टैट्स बहुत अच्छे हैं, लेकिन टीम को आगे रखना होता है.'
इन कॉमेंट्स को लेकर डूल को बहुत कुछ सुनना पड़ा था. लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब गालियां दी थीं. इसके बाद उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ़ हुए मैच के दौरान बाबर से बातचीत की. बाबर बीमारी के चलते इस मैच में नहीं खेले थे. बाद में डैरेन गंगा और सना मीर के साथ कॉमेंट्री के दौरान डूल ने इस पर बात की. उन्होंने कहा,
'मैं ये नहीं कहूंगा कि क्या बात हुई, लेकिन ये अच्छा था. दोनों के बीच काफी सम्मान है और यह सच में बहुत अच्छा था. बाबर अपने बेस्ट पर नहीं थे.'
मीर ने डूल की इस बात पर मजे भी लिए. उन्होंने डूल का मजाक बनाया जिस पर गंगा भी हंसते दिखे.
वीडियो: WPL में UP Warriorz की स्टार टालिया मैक्ग्रा का स्पेशल इंटरव्यू

.webp?width=60)
