The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shubman Gill walks out of Wankhede with cramps, was batting brilliantly Ind vs NZ

Ind vs NZ: शुभमन गिल क्रीज़ से चले गए, वापस आ सकते हैं या नहीं?

शुभमन शानदार बैटिंग कर रहे थे. अपनी पारी में 11 बाउंड्री लगाकर टीम इंडिया का युवा ओवपर किवी बॉलर्स का काम खराब कर रहा था. पर 23वें ओवर में...

Advertisement
pic
15 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 15 नवंबर 2023, 04:14 PM IST)
Shubman Gill retired hurt vs NZ in ODI World Cup 2023
शुभमन गिल लौटेंगे या नहीं? (तस्वीर - सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ind vs NZ सेमीफ़ाइनल में शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ जो हुआ, वो देख फ़ैन्स को बहुत दुख होगा. रोहित शर्मा के साथ ओपन करने उतरे शुभमन गिल ने धीमी शुरुआत की और फिर अपना गियर बदला. हालांकि, 23वें ओवर में शुभमन ग्राउंड के बाहर चले गए. वो रिटायर्ड हर्ट (Shubman Gill retired hurt) हो गए. मैदान से बाहर जाने से पहले शुभमन ज़मीन पर लेट गए थे. मुंबई की गर्मी में खेलना पूरे टूर्नामेंट में मुश्किल रहा है. 

ये ओवर मिचेल सैंटनर डाल रहे थे. चौथी बॉल पर विराट कोहली ने सिंगल निकाला, जिसके बाद शुभमन पिच के पास ही लेट गए. उन्हें क्रैंप्स हुए हैं. इसके बाद टीम इंडिया के फिज़ियो ग्राउंड पर आए. उन्होंने कोशिश की कि शुभमन अपनी पारी को कंटीन्यू कर सके, पर ऐसा हो न सका. शुभमन को मैदान के बाहर जाना पड़ा. ESPNCricInfo के मुताबिक़ शुभमन को क्रैंप्स हुए हैं, वहीं दूसरी रिपोर्ट्स के मुताबिक़ शुभमन गर्मी की वजह से बाहर हुए हैं. इस टूर्नामेंट के शुरुआत में शुभमन को डेंगू हो गया था. वापसी के बाद शुभमन 100 प्रतिशत फिट नहीं लगे हैं. 

बता दें, शुभमन थोड़ी देर बाद वापस आकर अपनी पारी को पूरा कर सकते हैं.

ऐसा पहले भी हो चुका है. आपको ग्लेन मैक्सवेल की वो 201 की पारी याद होगी, जो उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ़ खेली थी. उस पारी में मैक्सवेल को क्रैंप्स हुए थे. ऐसा ही कुछ साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज़ हेनरिक क्लासेन के साथ भी हो चुका है. इंग्लैंड के खिलाफ़ क्लासेन ने 109 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. इस पारी में वो भी कई बार शॉट खेलकर ग्राउंड पर लेट जा रहे थे.

रोहित शर्मा का तूफ़ान

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2023 के दौरान अलग ही अंदाज़ में बैटिंग कर रहे हैं. उनका ये ख़ास अंदाज़ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भी जारी रहा. रोहित शर्मा ने मैदान पर उतरते ही चौकों-छक्कों की बरसात कर दी. रोहित ने ख़ासकर कीवी टीम के पेसर ट्रेंट बोल्ट को खूब निशाने पर लिया.

मैच के पहले ही ओवर में रोहित ने बोल्ट को धर लिया. उन्होंने बोल्ट को  2 चौके जड़े. वहीं बोल्ट के अगले ओवर में रोहित ने एक छक्का भी जड़ा. मैच के दौरान रोहित ने 29 बॉल खेलकर 47 रनों की धुआंधार पारी खेली. इसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. रोहित बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में टिम साउदी की गेंद पर केन विलियमसन को कैच थमा बैठे.

भारत ने 30 ओवर में 215 रन बना लिए हैं. क्रीज़ पर विराट कोहली और श्रेयस अय्यर पारी को संभाल रहे हैं. विराट ने अपना पचासा पूरा कर लिया है. 

वीडियो: बाबर को पीछे छोड़ नंबर-1 बनने पर आया शुभमन का रिएक्शन, सूर्या की बधाई दिल जीत लेगी!

Advertisement

Advertisement

()