शुभमन गिल ने प्लेयर ऑफ द मैच मोहित शर्मा की वापसी पर कही ख़ास बात!
शुभमन ने 67 रन की पारी खेल मैच जिताया.
.webp?width=210)
गुजरात टाइटन्स ने पंजाब को उनके घर पर हराया. इस मैच में गुजरात के लिए युवा ओपनर शुभमन गिल ने 67 रन की शानदार पारी खेली. इस पारी के बाद गिल ने बताया, उन्होंने ऐसी पिच पर कैसे बैटिंग की. गिल ने राहुल तेवतिया और पंजाब के प्यार पर भी एक ख़ास बात कही है.
गिल ने कहा -
मैच में क्या हुआ?चंडीचढ़ के आई एस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में हार्दिक ने टॉस जीता. गुजरात ने पहले बोलिंग करने का फैसला लिया. पारी की दूसरी ही बॉल पर मोहम्मद शमी ने प्रभसिमरन सिंह को आउट कर दिया.
कैप्टन शिखर धवन भी आठ रन बनाकर लौट गए. इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने 36, भाणुका राजपक्षे ने 20, जीतेश शर्मा ने 25 और सैम करन और शाहरुख़ ख़ान ने 22 रन बनाए. शाहरुख़ ने 9 बॉल में 22 रन बनाकर अपनी टीम को 150 के आंकड़े के पार पहुंचाया.
154 का टार्गेट चेज़ करने उतरी गुजरात की टीम को मजबूत शुरुआत मिली. 4.3 ओवर में शुभमन गिल और रिद्धिमान साहा ने मिलकर 48 रन बना दिए. इसके बाद साहा को कगीसो रबाडा ने वापस पवेलियन भेज दिया. साई सुदर्शन ने 19 बनाए. सैम करन ने पारी के आखिरी ओवर में शुभमन गिल को एक शानदार बॉल पर बोल्ड किया. गिल ने 49 बॉल पर 67 रन बनाकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया.
पर तब तक मैच का रुख बदल चुका था. डेविड मिलर क्रीज़ पर बने हुए थे. गिल के विकेट के बाद क्रीज़ पर आए राहुल तेवतिया ने चौका मार गुजरात को मैच जिताया. गुजरात ने छह विकेट से ये मैच जीत लिया.
वीडियो: 'विकेट के पीछे से ही नहीं, आगे से भी गेम पलट सकते हैं धोनी'-माही की बैटिंग देख बोले फैन्स

.webp?width=60)

