'रोहित-विराट की जगह...', शुभमन गिल की बात सुन दिल खुश हो जाएगा!
Shubham Gill ने Rohit Sharma और Virat Kohli को लेजेंड बताया. उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों के लिए एक और बड़ी बात कह डाली.

Team India T20I क्रिकेट में अब ट्रांजिशन फेज़ में आ गई है. T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी जीतते ही Rohit Sharma, Virat Kohli और Ravindra Jadeja ने इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. उनकी जगह और उनकी पोजिशन पर खेलने का प्रेशर अब युवा खिलाड़ियों पर आने वाला है. और इनमें से एक युवा प्लेयर हैं शुभमन गिल.
गिल इस समय जिम्बाब्वे दौरे पर हैं. वो पांच मैच की T20I सीरीज़ में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं. मैच से पहले प्रेस कॉफ्रेंस में गिल ने रोहित और विराट की जगह लेने वाले खिलाड़ियों पर बात की. गिल बोले,
ये भी पढ़ें - "बीते 6 महीने...", पीएम मोदी के आगे ट्रोलिंग पर दिल खोल कर बोले हार्दिक पंड्या
विराट और रोहित को लेजेंड्स बताते हुए, गिल ने आगे कहा,
शुभमन गिल की बात करें तो T20I में उनके आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने अभी तक 15 मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 25.76 के एवरेज और 147.57 के स्ट्राइक रेट से 335 रन बनाए हैं.
इसके साथ आपको ये भी बता दें कि टीम इंडिया की ज़िम्बाब्वे सीरीज़ 6 जुलाई से शुरू हो गई है. पहले मैच में कैप्टन शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अभिषेक शर्मा, ध्रुव जुरेल और रियान पराग टीम इंडिया के लिए डेब्यू कर रहे हैं.
वीडियो: सूर्या के कमाल कैच के बारे में मरीन ड्राइव पर क्या बोली पब्लिक?

.webp?width=60)

