The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • shubman gill problem in t20 format revealed by sanjay bangar

T20 में शुभमन गिल से रन क्यों नहीं बन रहे? संजय बांगर ने 'सीधी' गलती बताई

शुभमन गिल कहां गलती कर रहे हैं? उनके फॉर्म को क्या हो गया है? पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इसका जवाब दिया है.

Advertisement
Shubman gill, team india, cricket news
शुभमन गिल का फॉर्म टीम इंडिया के लिए सिर दर्द बना हुआ है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
17 दिसंबर 2025 (पब्लिश्ड: 11:08 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

शुभमन गिल (Shubman Gill) जब से टी20 फॉर्मेट में उपकप्तान बने हैं तब से उनके बल्ले से इस फॉर्मेट में रन नहीं आ रहे हैं. वह इस साल टी20 में 14 के औसत से रन बना रहे हैं. लोग टीम में उनकी जगह पर सवाल उठा रहे हैं. खासतौर पर इसलिए क्योंकि वह संजू सैमसन (Sanju Samson) के पुराने स्लॉट पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि शुभमन गिल कहां गलती कर रहे हैं? उनके फॉर्म को क्या हो गया है? पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने इसका जवाब दिया है.

क्या है गिल की गलती?

बांगर के मुताबिक गिल को सीधी आती गेंदों पर परेशानी हो रही है. यही उनके आउट होने की वजह है. उन्होंने जियोस्टार के ‘गेम प्लान’ में गिल की बल्लेबाजी को लेकर विस्तार से बात की. कहा,

Embed

गिल पिछली 15 पारियों में 137.3 की स्ट्राइक रेट से 291 रन ही बना सके हैं. बांगर के मुताबिक यह रन बनाते हुए भी सीधी लाइन की गेंद खेलने में उनकी कमी सामने आई है. उन्होंने कहा,

Embed

यह भी पढ़ें- कार्ति‍क शर्मा में क्या धोनी अप‍नी छवि देखते हैं? CSK ने 14.20 करोड़ रुपये लुटा दिए 

शुभमन गिल टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग कर रहे हैं. अभिषेक शानदार फॉर्म में हैं और उन्हें यकीन है कि उनके बचपन के दोस्त गिल भी जल्दी फॉर्म में आएंगे. उन्होंने कहा ,

Embed

शुभमन गिल हो चुके हैं चोटिल

वैसे गिल शायद ही अब इस सीरीज में खेलते नजर आएं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनकी पैर की अंगुली में चोट लग गई है. वो साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं. समझा जाता है कि गिल को ये चोट ट्रेनिंग सत्र के दौरान लगी थी. गिल को इससे पहले टेस्ट सीरीज के दौरान गर्दन में चोट लगी थी.

वीडियो: वर्ल्ड चैंपियन महिला ब्लाइंड क्रिकेटर्स से बातचीत में पीएम मोदी ने बताया पॉलिटिक्स का ऑलराउंडर कौन है

Advertisement

Advertisement

()