The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shubman Gill post match reactions after India beat New Zealand in 3rd T20I by 168 runs

'हार्दिक भाई ने मुझे कहा...' 126 ठोककर शुभमन गिल ने क्या कहा?

भारत ने सीरीज़ 2-1 से जीत ली.

Advertisement
Shubman Gill post match reactions after Ind vs NZ 3rd T20I
सेंचुरी लगाते हुए शुभमन गिल (PTI)
pic
पुनीत त्रिपाठी
1 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 1 फ़रवरी 2023, 11:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत ने न्यूजीलैंड को तीन मैच की T20I सीरीज़ में 2-1 से हरा दिया है. सीरीज़ के आखिरी मैच में भारत ने किवी टीम को 168 रन से हराया. मैच में इंडिया के हीरो रहे युवा ओपनर शुभमन गिल. नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में गिल ने अपने T20I करियर का पहला शतक जड़ा. गिल ने 63 बॉल पर 126 रन ठोके.

शुभमन ने अपनी पारी में 12 चौके और सात छक्के लगाए. 35 बॉल में पचासा जड़ने के बाद शुभमन ने शानदार तरीके से गति बढ़ाई और 28 बॉल में 72 रन कूट दिए. जिसकी तारीफ कई पूर्व क्रिकेटर्स भी कर रहे हैं. मैच के बाद शुभमन ने बताया कि कैप्टन हार्दिक पंड्या की एक ख़ास नसीहत ने इस पारी में उनका काम आसान कर दिया.

शुभमन ने प्लेयर ऑफ द मैच लेने के बाद कहा,

Embed

शुभमन ने आगे ये भी कहा,

Embed

मैच में क्या हुआ?

अब मैच में क्या हुआ, ये जान लीजिए. तीसरे T20 में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 234 रन बनाए. भारत के लिए शुभमन गिल ने 126, राहुल त्रिपाठी ने 44, सूर्यकुमार यादव ने 24 और हार्दिक पंड्या ने 30 रन बनाए.

भारत के इस विशाल स्कोर के जवाब में किवी टीम की हालत शुरुआत से ही खराब हो गई. टीम ने पहले तीन ओवर में ही चार विकेट गंवा दिए. इसके बाद भी लगातार विकेट्स गिरते रहे और मेहमान टीम 12.1 ओवर में 66 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई.

भारत के लिए गेंदबाज़ी में कप्तान हार्दिक पंड्या ने चार विकेट लिए. अर्शदीप, उमरान और शिवम मावी ने 2-2 विकेट्स चटकाए. भारत के सामने अगले चैलेंज के रूप में ऑस्ट्रेलिया है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों टीम्स आमने-सामने होंगी. चार में से पहला टेस्ट नागपुर में 9 फरवरी से शुरू होगा.

वीडियो: Ind vs NZ के दूसरे T20 में पिच पर हुए बवाल के बाद क्यूरेटर के साथ क्या हो गया?

Advertisement

Advertisement

()