साफ कैच लपके जाने पर भी क्यों आउट नहीं हुए शुभमन गिल?
IPL फाइनल में ऐसा पहली बार हुआ.
Advertisement

शुभमन गिल और चेन्नई के खिलाड़ी ( फोटो क्रेडिट : PTI)
शुभमन गिल ने शॉट मारा. गेंद काफी ऊंची गयी. अंबाती रायुडू ने कैच लपका. फिर भी शुभमन गिल आउट नहीं हुए. है न दिलचस्प? कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दसवें ओवर की बात है. पहली गेंद पर वेंकटेश अय्यर ने जबरदस्त छक्का लगाया. और अगली गेंद पर एक सिंगल. जडेजा के ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने बहुत ऊंचा मारा.
गेंद काफी देर हवा में रही. और बैकवर्ड प्वाइंट पर अंबाती रायुडू ने दौड़ते हुए शानदार कैच लपका. चेन्नई सुपर किंग्स कैम्प में जश्न का माहौल. लगा कि पहला विकेट मिल गया. लेकिन चेन्नई की किस्मत दगा दे गयी. हुआ ये कि गेंद स्पाइडर कैम के तार में जाकर लगी. उसके बाद नीचे गिरी. नियम ये कहता है कि अगर गेंद स्पाइडर कैम या उसके तार में लगेगी. तो वहीं पर वो डेड बॉल हो जाएगी. और इस तरह शुभमन गिल को जीवनदान मिला.
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 43 गेंदों में 51 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने छह चौके लगाए. शुभमन गिल को दीपक चाहर को LBW आउट किया. इससे पहले चेन्नई ने तीन विकेट खोकर 192 रन बनाए थे. टीम की तरफ से फाफ डु प्लेसी ने 59 गेंदों में 86 रन की पारी खेली. सात चौके और तीन छक्के लगाए. जबकि मोईन अली ने 20 गेंदों में 37 रन की पारी खेली. मोईन ने दो चौके और तीन छक्के लगाए.Wow, what has happened here?
Gill is caught by Rayudu, but the ball hit the spider cam, so it's a DEAD BALL! #CSKvKKR | #IPLFinal — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) October 15, 2021
193 रन के जवाब में वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने KKR को जबरदस्त शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़ दिए. एक वक्त अय्यर और शुभमन की धमाकेदार बल्लेबाजी के आगे 193 रन का लक्ष्य छोटा नजऱ आने लगा था. लेकिन शार्दुल ठाकुर ने एक ही ओवर में मैच का पासा पलट दिया. उन्होंने वेंकटेश अय्यर और नितीश राणा को आउट कर KKR को बैकफुट पर ला दिया. इसके बाद KKR की बल्लेबाजी लड़खड़ा गयी. टीम 20 ओवर्स में 165 रन ही बना सकी. और चेन्नई ने 27 रन से मुकाबला जीत लिया. इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार IPL खिताब अपने नाम किया.Faf Du pleasing our #CSKvKKR #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/W3v4KxerXP
— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) October 15, 2021

.webp?width=60)

