The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shubman Gill Likely to Play Against Pakistan In Cricket World Cup 2023 Clash, Hints Rohit Sharma

भारत-पाक मैच से पहले शुभमन गिल को लेकर ये जानकारी आपको सुकून की नींद देगी!

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं. इसको लेकर रोहित शर्मा ने साफ-साफ तो कुछ नहीं कहा है. लेकिन शुभमन की फिटनेस को लेकर उन्होंने खुश करने वाली जानकारी दी है.

Advertisement
pic
13 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 13 अक्तूबर 2023, 07:39 PM IST)
rohit sharma shubman gill
रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी. (तस्वीरें- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत-पाकिस्तान (IndvsPak) मुकाबले से पहले फैन्स का दिल खुश कर देने वाली खबर आई है. जब वर्ल्ड कप में भारत के कैंपेन का आगाज़ हुआ तब प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल (Shubhman Gill) के ना होने से सबकी टेंशन बढ़ गई थी. फिर खबर आई कि शुभमन गिल को डेंगू हो गया. इस कारण से वो टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. टेंशन उस वक्त और बढ़ गई जब उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए टीम के साथ ट्रैवल भी नहीं किया. अब कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने बताया है कि शुभमन गिल शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए 99 प्रतिशत उपलब्ध हैं.

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के हाई प्रोफाइल मुकाबले से एक दिन पहले प्रेस से बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने बताया, 'शुभमन गिल भारत-पाकिस्तान के लिए 99 प्रतिशत उपलब्ध हैं.' कप्तान रोहित के इस बयान से इशारा मिलता है कि शुभमन गिल के अगले मैच में खेलने की पूरी संभावना है.

इससे पहले लल्लनटॉप ने आपको बताया था कि शुभमन गिल टीम इंडिया के साथ एक बार फिर से जुड़ गए हैं. उस रिपोर्ट में बताया गया था कि शुभमन 11 अक्टूबर को ही अहमदाबाद पहुंच गए थे. 12 अक्टूबर को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम से आई एक तस्वीर में दिखा कि शुभमन बैटिंग प्रैक्टिस कर रहे हैं. अब रोहित शर्मा ने उनके बारे में फैन्स को बड़ी खुशखबरी दे दी है.

अगर शुभमन गिल शनिवार (14 अक्टूबर 2023) को होने वाले मैच में खेलते हैं तो इंडिया अपनी फर्स्ट चॉइस प्लेइंग उतार पाएगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में गिल के फिट नहीं होने के कारण प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को जगह दी गई थी. और वो मैच टीम इंडिया के शुरुआती बल्लेबाजों के लिए बेहद खराब रहा. टीम ने मात्र 2 रन पर 3 विकेट खो दिए थे. तीनों बल्लेबाज शून्य पर ही पवेलियन लौट गए. हालांकि, अगले मुकाबले में ईशान किशन ने बेहतर प्रदर्शन किया. उन्होंने 47 रन बनाए. अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शतक भी जड़ा था.

टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की अहमियत ऐसे समझते हैं. गिल इस साल वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 72.35 की औसत से 1230 रन बनाए हैं. आखिरी 4 वनडे मैचों में तो वो तगड़े फॉर्म में नज़र आए हैं. उन्होंने इन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़े हैं. 

वीडियो: विराट की कैच ने कैसे बदल दिया वर्ल्ड कप रिकॉर्ड?

Advertisement

Advertisement

()