पाकिस्तान बॉर्डर से सटा पंजाब का एक जिला है फज़िल्का. यहां एक आम जमींदार परिवाररहता था. लखविंदर सिंह का परिवार जिसे क्रिकेट का बहुत शौक था. घर में 5-6 साल काबच्चा था और जब भी वो सचिन को खेलते देखता, तो उछल पड़ता. ऐसा लगता कि लखविंदर कीक्रिकेट के लिए दीवानगी बेटे में भी उतर आई हो. फिर सोचा किसी के यहां क्रिकेटसीखने भेजा जाए, मगर दूर-दूर तक कोई सुविधा नहीं थी. तो बोरिया-बिस्तर समेटा औरपरिवार समेत चंडीगढ़ के पास मोहाली में आकर किराए के मकान में रहने लगा. ये परिवारआज इंडिया के उभरते क्रिकेट स्टार शुभमन गिल का परिवार है जिसने न्यूजीलैंड मेंअंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 102 रनों की नाबाद पारीखेली है. एक दिन पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसे 1.8 करोड़ रुपए मेंखरीदा भी है.शुभमन गिल में लंबी पारियां खेलने का भरपूर टैलंट है.सचिन तेंडुलकर की वीडियो देख-देख कर उन्हें कॉपी करने वाला 18 साल के शुभमन गिल अबइंडिया की अंडर-19 टीम का वाइस कैप्टन है और वो सचिन की तरह ही स्ट्रेट ड्राइव, कवरड्राइव, पुल और हुक शॉट मारता है. क्रिकेट के जानकार इसे इंडिया की क्रिकेट काभविष्य बता रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ इस सेमीफाइनल में शुभमन ने अपनी 102 रनोंकी नाबाद पारी में 94 गेंदें लीं और 7 चौके जड़े. गिल की इस पारी के दम पर भारतीयबॉलरों ने पाकिस्तान को 69 रनों पर समेट दिया. मैच 203 रनों से जीत अब इंडिया फाइनलमें पहुंच गई है. वर्ल्ड कप में अभी तक खेले 5 मैचों की 4 पारियों में शुभमन ने 341रन बनाए हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 63, जिम्बाव्बे के खिलाफ 90,बांग्लादेश के खिलाफ 86 और अब पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 102 रन की पारी खेली. शुभमन की क्रिकेट जर्नीअंडर-19 टीम के वाइस कैप्टन हैं शुभमन.8 साल के शुभमन को पिता ने मोहाली में पंजाब क्रिकेट असोसिएशन (PCA)में दाखिल करादिया. तीन साल तक खूब पसीना बहाया. फिर 11 साल का हुआ तो पहली बार 2014 में पंजाबके अंडर-16 इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिला. इस टूर्नामेंट मेंशुभमन ने 351 रन की पारी खेली और पंजाब के ही निर्मल सिंह के साथ 587 रनों कीरिकॉर्ड साझेदारी की. फिर पंजाब के लिए अंडर-16 टीम में विजय मर्चेंट ट्रॉफी मेंडेब्यू करते हुए नाबाद दोहरा शतक मार दिया.जूनियर क्रिकेट में शुभमन के नाम एक के बाद एक रिकॉर्ड जुड़ने लगे. कारण एक ही रहाहै. वो है भरपूर होम वर्क. पिता लखविंदर कहते हैं, "शुभमन ने कम उम्र से ही रोजानाप्रैक्टिस का जो नियम और अनुशासन अपनाया वो आज उसके काम आ रहा है. वो कहते हैं किशुभमन रोजाना करीब 500 गेंदों पर बल्ला चलाता है. मोहाली के नेट्स में भी और उसकेबाहर भी. नेट प्रैक्टिस इतनी जबरदस्त करता है कि बड़ी पारियां खुद-ब-खुद बल्ले सेनिकल आती हैं. " अपने धांसू क्रिकेट टैलंट और रिकॉर्ड्स के चलते शुभमन को साल2013-14 और 2014-15 में बीसीसीआई की तरफ से बेस्ट जूनियर क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला.इस दौरान विराट कोहली भी स्टेज पर थे और इनसे मिली मोटिवेशन शुभमन में और भूख पैदाकर गई.द्रविड़ ने देखते ही प्लैन कर लियाराहुल द्रविड़ की कोचिंग में शुभमन की परफॉर्मेंस और निखरी है.इंडिया अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ की प्लैनिंग का शुभमन अहम हिस्सा है.वर्ल्ड कप से पहले फरवरी 2017 में जब इंग्लैंड अंडर-19 टीम इंडिया आई तो इस यूथ ODIसीरीज में चार मैचों में शुभमन ने 351 रन मार दिए. वो भी तब जब वो पहले दो मैचोंमें 29 और 24 रन ही मार पाया था. द्रविड़ ने प्लैन में बदलाव किया और शुभमन कोओपनिंग करने को कहा. अभी तक वो तीसरे नंबर पर खेलता रहा है.अपने एक इंटरव्यू में शुभमन ने बताया कि द्रविड़ ने उससे ये कहा कि सोचो तुम पंजाबके लिए ही ओपनिंग करने जा रहे हो. मैं डर गया कि ओपनिंग कैसे करूंगा, मैं तो वनडाउन ही खेलता हूं. फिर जब पापा को कॉल किया तो उन्होंने भी कहा कि वैसा ही जैसाबताया जा रहा है,बस तब तक हवा में शॉट न मारना जब तक कि सेट न हो जाओ." फिर क्या थातीसरे मैच में ओपनिंग करते हुए शुभमन के बल्ले से नाबाद 138 और चौथे में 160 रन कीपारियां निकलीं. फिर जब टीम इंग्लैंड गई तो भी 278 रन मारने वाले शुभमन टॉप स्कोरररहे. पिता लखविंदर जो बेटे के क्रिकेट में उसका साथ देते-देते खुद क्रिकेट एक्सपर्टहो गए हैं, कहते हैं कि शुभमन में वनडे में डबल सेंचुरी मारने का भरपूर दम है. बसवो पूरे 50 ओवर तक खड़ा रहे.शुभमन का अगला लक्ष्य विराट कोहली की टीम इंडिया में शामिल होना है.2016-17 में पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में हरभजन सिंह की कप्तानी में शुभमनको खेलने का मौका मिला. इसी टीम में युवराज सिंह भी थे. इस दौरान इस युवा खिलाड़ीने 121 रनों की पारी खेली और सीरीज में 247 रन जोड़े. शुभमन पंजाब में बड़ा नाम होचुके हैं और बीते सीजन में पंजाब रणजी भी खेले हैं. नवंबर 2017 में अपने पहले रणजीमैच में 50 और दूसरे में सेंचुरी (129 रन) मार दी.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो भी देखिए-Also ReadU-19 वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह हराया है कि वो महीनों सो नापाएंगेU-19 वर्ल्डकप : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बैटिंग का आखिरी ओवर हार्ट अटैक लानेवाला थाIPL: जिन खिलाड़ियों के नाम नहीं सुने थे, उनपर करोड़ों लुटा दिए गए हैंटीम इंडिया की कप्तानी एक नकचिढ़े बंदर के हाथ में है