शुभमन गिल बड़े मैच के प्लेयर नहीं, फाइनल में कभी नहीं चला बल्ला!
2023 के IPL फाइनल के बाद से Shubman Gill चार फाइनल मैच खेल चुके हैं. जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 32 रहा है.

IPL 2026 के फाइनल मैच में RCB के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस (GT) के कैप्टन गिल RCB की पेस बैटरी के सामने स्ट्रगल करते दिखे. पर ये पहली बार नहीं है, जब गिल किसी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में फेल हुए हैं. पिछले 3 सालों में वो किसी भी फाइनल मैच में परफॉर्म करने में नाकाम रहे हैं. इसमें 2023 का ODI वर्ल्ड कप फाइनल भी शामिल है.
फाइनल मैच में RCB के बॉलर्स ने कमाल की शुरुआत की. पहले ओवर में जेकब डफी को 13 रन पड़े. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओवर में सिर्फ 5 रन्स कंसीड किए. तीसरे ओवर में हेजलवुड की दूसरी बॉल पर शुभमन गिल फंस गए. शॉर्ट बॉल पर बड़ा हिट लगाने के चक्कर में वो कैच आउट हो गए. गिल 8 गेंद में सिर्फ 10 रन ही बना पाए.
फाइनल गिल के बस का नहींये गिल का रेयर फेलियर नहीं था. बड़े मैचों में वो अक्सर टीम को निराश करके जाते हैं. पिछले 5 सालों में एक-दो मैचों में ही उनके बल्ले से फाइनल मैच में रन आए हैं. ये रहा डेटा:
2021 WTC फाइनल: 28 (64) और 8 (33)
2021 IPL फाइनल: 51 (43)
2022 IPL फाइनल: 45* (43)
2023 IPL फाइनल: 39 (20)
2023 WTC फाइनल: 13 (15) & 18 (19)
2023 ODI WC फाइनल: 4 (7)
2025 CT फाइनल: 31 (50)
2026 IPL फाइनल: 10 (8)
2021 से अब तक गिल ने जितने भी टूर्नामेंट्स में फाइनल मैच खेला, उसमें उनके नाम सिर्फ एक फिफ्टी है. 2021 के IPL फाइनल में गिल ने 43 बॉल्स में 51 रन बनाए. 2022 IPL फाइनल में उन्होंने नॉट आउट 45 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद 2023 IPL फाइनल में 20 गेंद में 39 रन स्कोर किए.
2023 के IPL फाइनल के बाद से गिल चार फाइनल मैच खेल चुके हैं. जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 32 रहा है. चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में उन्होंने 50 बॉल्स में 31 रन बनाए थे.
साफ दिखता है कि गिल बड़े टूर्नामेंट्स के फाइनल मैचों में अपने टैलेंट के मुताबिक परफॉर्म नहीं कर पाते. RCB के खिलाफ फाइनल मैच में भी यही हुआ. टॉस के दौरान गिल ने खुद कहा था कि पिच में थोड़ी स्विंग होगी. इसके बावजूद वो नथिंग शॉट खेलने गए, और अपना विकेट देकर चले गए.
वीडियो: शुभमन गिल की पलटन ने SRH की धज्जियां उदा दीं, क्या अब जीतेंगे IPL?

