The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shubman Gill breaks Sachin Tendulkar's record in Zimbabwe after 97-ball 130 in 3rd ODI, also breaks Rohit Sharma, Yuvraj Singh's records as well

शुभमन गिल ने जड़ा शतक, टूटा रोहित, सचिन और युवी का रिकॉर्ड!

शुभमन की पारी ने इंडिया को 289 तक पहुंचाया.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2022, 06:16 PM IST)
Shubman Gill after scoring a century against Zimbabwe
शतक लगाने के बाद शुभमन गिल (Courtesy: AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

शुभमन गिल (Shubman Gill). इंडियन टीम के उभरते सितारे. शुभमन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़ कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. इस शतक के साथ ही उन्होंने युवराज सिंह, सचिन तेंडुलकर और रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. शुभमन ने 82 बॉल में अपनी सेंचुरी पूरी की और इंडिया को 289 तक पहुंचाया. ये वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल का पहला शतक है. इससे पहले इंडिया के लिए केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया.

टॉस जीतकर केएल ने शिखर धवन के साथ ओपनिंग की. पहले विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी तब टूटी, जब ब्रैड एवन्स ने केएल राहुल को चलता किया. इसके बाद क्रीज़ पर आए शुभमन गिल. गिल इस वक्त लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. शुभमन ने आते ही अपने शॉट्स खेलने शुरू कर दिए और रनरेट को बनाए रखा. धवन के आउट होने के बाद ईशान किशन ने शुभमन का साथ निभाया. किशन ने भी 61 बॉल में 50 रन की पारी खेली. इसके बाद शुभमन के अलावा कोई भी प्लेयर लंबी पारी नहीं खेल पाया, पर शुभमन क्रीज़ पर बने रहे और अपना शतक पूरा किया.

अपनी 129 रन की नाबाद पारी में शुभमन ने कुछ कमाल के रिकॉर्ड्स बनाए हैं. इस पारी के साथ ही शुभमन जिम्बाब्वे में खेलते हुए सबसे बड़ा वनडे स्कोर बनाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर के नाम था. सचिन ने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ़ 127 रन की पारी खेली थी. सचिन के बाद इस लिस्ट में अंबाती रायुडु हैं, जिन्होंने 2015 में मेजबानों के खिलाफ़ 124 रन बनाए थे. लिस्ट में अगला नाम फिर सचिन का है. सचिन ने 2001 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 122 रन की पारी खेली थी, जो अब इस लिस्ट पर चौथे स्थान पर है.

इस शतक के साथ गिल विदेश में सेंचुरी मारने वाले इंडिया के सबसे युवा बल्लेबाजों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं. इस लिस्ट में युवराज सिंह टॉप पर हैं. युवराज ने 22 साल 41 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में सेंचुरी लगाई थी. विराट कोहली ने ये काम 22 साल 315 दिन में किया था. जबकि शुभमन ने ये काम 22 साल 348 दिन में कर दिखाया है. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 23 साल 28 दिन की उम्र में जिम्बाब्वे में ही शतक जड़ा था. ये जिम्बाब्वे में किसी भी इंडियन बैट्समैन की सबसे कम उम्र में लगाई गई सेंचुरी है.

युवराज ने ट्विटर पर गिल को बधाई भी दी. उन्होंने लिखा,

'आखिरकार! आप ये सेंचुरी डिजर्व करते हैं शुभमन. पहले शतक की बधाई. आप और भी कई शतक लगाएंगे, ये सिर्फ एक शुरुआत है. #IndiavsZim'

शुभमन के लिए यह सेंचुरी इसलिए भी खास है क्योंकि इससे पहले वह कई बार नर्वस नाइंटीज में आउट हो चुके थे.

दीपक हूडा हैं इंडिया के 'लकी चार्म', वो किया जो इतिहास में पहले हुआ ही नहीं था!

Advertisement

Advertisement

()