The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shubhman gill tells he develop tendency of lost of focus in test cricket

फोकस खो देता हूं... शुभमन गिल ने अब जो कहा है, फैन्स की चिंता बढ़ जाएगी

Shubman Gill ने Ranji Trophy में कर्नाटक के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक बनाया. और फिर मैच के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी बैटिंग में आ रही परेशानी के बारे में बात की है.

Advertisement
shubman gill ranji trophy rohit sharma risabh pant
शुभमन गिल ने अपनी बैटिंग के बारे में बात की है. (इंडिया टुडे, फाइल फोटो)
pic
आनंद कुमार
26 जनवरी 2025 (अपडेटेड: 26 जनवरी 2025, 11:54 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय बैटर शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 25 जनवरी को बताया कि पिछले कुछ समय से रेड बॉल क्रिकेट में 25-30 रन बनाने के बाद उनमें फोकस खोने की टेंडेंसी बन गई है. जिसका सबूत बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कुछ इनिंग्स में दिखा. जब वो अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में कन्वर्ट नहीं कर सकेे.

शुभमन गिल ने कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के तीसरे दिन दूसरी पारी में पंजाब के लिए शानदार शतक बनाया. हालांकि, उनकी इस पारी के बावजूद पंजाब को पारी और 207 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद शुभमन गिल ने बताया, 

Image embed

शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा, 

Image embed

शुभमन गिल ने आगे बताया कि एक खिलाड़ी के तौर पर वो खेल और उसमें होने वाली एक्टिविटीज का हिस्सा बनना पसंद करते हैं. और उन्हें लगता है कि वो जब लगातार खेल में इन्वॉल्व रहते हैं तो एक खिलाड़ी के तौर पर उनका बेस्ट प्रदर्शन सामने आता है.

इंडियन टीम के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गिल ने छह पारियों में 18.60 की औसत से सिर्फ 93 रन बनाए थे. चोट के कारण वह पर्थ में सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाए थे. जबकि MCG में हुए बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अंतिम 11 में उनका सेलेक्शन नहीं हुआ था.

25 जनवरी को कर्नाटक के खिलाफ खेली गई शतकीय पारी के बारे में गिल ने बताया, 

Image embed

ये भी पढ़ें - रोहित शर्मा 10 साल बाद मुंबई की तरफ से मैच खेलने उतरे, जम्मू-कश्मीर ने दौड़ाकर हरा दिया

शुभमन गिल ने कहा कि यह पारी उनके लिए काफी संतोषजनक रही है. पहली इनिंग में वो इनसाइड एज लगने के चलते आउट हुए थे. डोमेस्टिक सर्किट में वापसी कर रहे भारतीय बैटर्स में शुभमन गिल अकेले प्लेयर रहे, जिन्होंने सेंचुरी लगाई.

वीडियो: रोहित शर्मा की जगह कप्तान कौन? BCCI मीटिंग में मैनेजमेंट के ये दो सीनियर्स आमने-सामने

Advertisement

Advertisement

()