अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप न्यूज़ीलैंड में चल रहा है. जब भी ये टूर्नामेंटन्यूज़ीलैंड में खेला गया है, इसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता है. अच्छी बात ये है किइंडिया ने अपने पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था. इस मैच में पृथ्वी शॉने 94 रन बनाए थे. वो मैन ऑफ़ द मैच रहे थे. उसके बाद इंडिया ने अपने दोनों मैच भीबाकायदे जीते. दूसरा मैच पापुआ न्यू गिनी और तीसरा मैच ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ था. येदोनों मैच इंडिया ने 10-10 विकेट से जीते. 19 जनवरी को इंडिया अंडर 19 औरज़िम्बाब्वे अंडर 19 टीम के बीच मैच खेला गया. ज़िम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए154 रन बनाए. इंडिया ने बड़े आराम से इस स्कोर का पीछा कर लिया. हर्विक देसाई औरशुभमन गिल ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने हाफ़ सेंचुरी मारीं और इंडिया ने बिना कोई भीविकेट खोए मैच जीता. शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और मात्र 59 गेंदों में 90 रनबना डाले. शुभमन की इस इनिंग्स के दौरान उन्होंने एक शॉट ऐसा मारा जिसके बारे मेंखूब बात हुई. इसे 'शॉर्ट आर्म जैब' कहते हैं. शुभमन ने 14वें ओवर में जब नुगू कीचौथी गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर छक्का मारा तो 5 जनवरी 2017 को विराट कोहली के मारेशॉट की याद आ गई. विराट ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ के पहले वन डे मैच में 34वेंओवर में क्रिस वोक्स की गेंद पर छक्का मारा था. विराट 100 बना चुका था. जीतने को 17ओवर में 118 रन चाहिए थे. मामला टक्कर का था. हालांकि रन तेज़ी से ही बन रहे थेलेकिन उतनी ही तेज़ी से रन बनाने की सख्त ज़रुरत थी. क्रिस वोक्स ने स्लोवर गेंदफेंकी. शॉर्ट-ऑफ़-गुड-लेंथ. गेंद उठकर कोहली की कमर से ऊपर और कंधे से कुछ नीचे कीऊंचाई पर थी. कोहली के पास रूम की खासी कमी थी. कोहली बैक-फुट पर पहुंचे. सीधेबल्ले से गेंद को सिर्फ टैप भर किया. गेंद हवा में थी. गेंद जब गिरी तो मालूम चलाकि छक्का पड़ चुका था. किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि ये शॉट से छक्का माराजा सकता था. शुभमन ने भी ऐसा ही शॉट जड़ा. विराट और शुभमन के शॉट्स में वाकई काफ़ीसमानताएं थीं.Virat Kohli invents short-arm jab & Shubman Gill reproduces ithttps://t.co/nq65sycJa2— The Lallantop (@TheLallantop) January 20, 2018--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:एक अरब से ज़्यादा लोगों के कंप्यूटर पर दिखने वाली ये फोटो आई कहां से है?57/5 स्कोर था, फिर पाक के पुछल्ले बल्लेबाज जम गए, न्यूजीलैंड का पसीना छूट गयाधोनी के खिलाफ ट्वीट कर ट्रोल हुए हर्ष गोयनका ने एक बार फिर वैसा ही कुछ किया हैफ़ील्डिंग टीम की मदद करने पर आउट दिए जाने का फ़ैसला नियमों के मुताबिक सही था